Twitter Blue Tick Verification Process: जब से ट्विटर को बिजनेसमैन एलोन मस्क ने खरीदा है, तब से इसमें लगातार बदलाव होते रहे हैं हाल ही में खबर आई थी कि ट्विटर का यूजर इंटरफेस जल्द ही बदलने वाला है। पहले जहां ट्विटर पर लोगों को ब्लू बैज वेरिफाई होने के बाद ही मिलता था।
Twitter Blue Tick Subscription Price
वहीं, अब ये ग्रे और गोल्ड जैसे रंगों से बदल गया है। नए नियम के तहत अगर आप ट्विटर पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर महीने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आप $8 का भुगतान करके आसानी से अपने अकाउंट में ब्लू टिक प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ट्विटर ब्लू को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कुछ यूजर्स वीपीएन के जरिए ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब कर रहे हैं और अकाउंट पर ब्लू टिक हो रहा है।
How to Get Twitter Blue Tick?
ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए सबसे पहले आपको ट्विटर पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा। क्योंकि ट्विटर ब्लू अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है इसलिए आपको सर्च इंजन गूगल में जाकर वीपीएन डाउनलोड करना होगा। जैसे ही आप वीपीएन डाउनलोड करते हैं और अपना सर्वर भारत से किसी अन्य देश में बदलते हैं, आप देखेंगे कि आपके ट्विटर के नीचे ‘ट्विटर ब्लू’ विकल्प दिखाई देगा।
ध्यान दें, आपको ये विकल्प वीपीएन के बिना दिखाई नहीं देगा। इसके बाद आपको ट्विटर ब्लू के विकल्प पर क्लिक करना होगा और यहां पूछी गई डिटेल्स को भरना होगा। यहां आपको पेमेंट से संबंधित डिटेल्स भरना होगा और पूछे गए एड्ररेस पर भारत की जगह आपको संयुक्त राज्य अमेरिका या जहां भी आप स्थान दर्ज कर रहे हैं वहां का पता दर्ज करना होगा।
अगर आप भारत का पता या स्थान दर्ज करते हैं, तो आपका भुगतान रद्द कर दिया जाएगा और आपको ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा क्योंकि ये सेवा अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है। भुगतान विवरण भरते समय, पता और ज़िपकोड सावधानीपूर्वक दर्ज करें और फिर भुगतान करें। भुगतान करने के बाद, आपको ट्विटर की ओर से एक सूचना मिलेगी कि आपका ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सफल हो गया है। कुछ ही दिनों के बाद आपके अकाउंट में ब्लू टेक दिखने लगेगा।
और पढ़िए –Uber Ride Booking: अब WhatsApp पर एक क्लिक से बुक करें टैक्सी, जानें तरीका
ये खास फीचर्स Twitter Blue में मिलेंगे
दरअसल, यूजर्स को सामान्य ट्विटर की जगह ट्विटर ब्लू में कुछ खास सुविधाएं दी जाएंगी। ट्विटर ब्लू में आपको शीर्ष रुझान, प्रमुख समाचार, लंबे वीडियो मिलेंगे, यहां तक कि आप फुल एचडी में वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ट्विटर ब्लू में आपको अनडू ट्वीट और एडिट ट्वीट जैसे शानदार फीचर मिलेंगे।
ध्यान दें, एक बार जब आप ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान करते हैं, तो आपको तुरंत ब्लू बैज नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको 7 दिनों तक इंतजार करना होगा क्योंकि ट्विटर के सीईओ एलन मस्क का कहना है इस बार वेरिफिकेशन को ऑटोमेटिक तौर पर नहीं बल्कि इंसानों द्वारा किया जाएगा।
इसे ध्यान में रखो अगर आप वीपीएन की मदद से ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेते हैं, तो ध्यान रखें कि ऐसा हो सकता है कि जब ट्विटर आपके पते की जांच करता है और ये गलत पाया जाता है, तो आपकी ट्विटर ब्लू सदस्यता रद्द हो सकती है और आपका भुगतान जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए सोच समझकर ही वीपीएन के जरिए ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले समय में जब ट्विटर ब्लू भारत में लॉन्च होगा तो भारत में इसे अमेरिका से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines