Twitter Blue Tick Users New Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पिछले काफी समय से चर्चाओं में है। प्लेटफॉर्म पर सभी यूजर्स के लिए जब से ब्लू सब्सक्रिप्शन को जारी किया गया है, तब से सब्सक्राइबर्स के लिए कई खास अपडेट जारी किया जा रहा है। इस बार ब्लू टिक (Twitter Blue Tick Feature) यूजर्स के लिए ट्वीट के लिए कैरेक्टर की संख्या को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में यूजर्स अप काफी ज्यादा कैरेक्टर के साथ ट्वीट कर सकती है।
दरअसल, ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी ने ट्वीट के लिए 25,000 कैरेक्टर्स कर दिए गए हैं। इस साल फरवरी में कंपनी ने कैरेक्टर्स को 4 हजार तक बढ़ाया था। जबकि, अप्रैल में इसकी संख्या को 10 हजार कर दिया गया था। वहीं, अब ट्विटर पर ट्वीट के लिए कैरेक्टर्स की संख्या 10,000 से बढ़कर 25000 कर दी गई है।
मिलेगी लॉन्ग ट्वीट्स की सुविधा
ट्विटर की ओर से ब्लू सब्सक्राइबर के लिए बदलाव किए गए हैं। यूजर्स को कोट ट्वीट या रिप्लाई के लिए अब 25,000 करेक्टर्स तक की सीमा उपलब्ध है। ऐसे में अब सब्सक्राइबर्स को लॉन्ग ट्वीट्स की सुविधा है।
लॉन्ग वीडियो अपलोडिंग भी शामिल
इसके अलावा ब्लू सब्सक्राइबर्स को ट्विटर पर लॉन्ग वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा दी जा रही है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम यूजर्स के लिए 60 मिनट तक 1080 पिक्सल की वीडियो को अपलोड करने की अनुमति दी जाती थी। अब ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स लंबी वीडियो को आसानी से अपलोड कर सकेंगे।
डायरेक्ट मैसेज पर आ रहा है ये नया फीचर
ट्विटर पर नॉन-ब्लू यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज (DM) का एक नया फीचर जल्द आ सकता है। बताया जा रहा है कि डायरेक्ट मैसेज के लिए संख्या की लिमिट बढ़ गई है। इसे लेकर एलेसेंड्रो पलूजी ने एक ट्वीट किया है। इसके जरिए यूजर ने जानकारी दी कि ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप करने से पहले रोजाना आपके द्वारा भेजे जाने वाले मैसेज की संख्या की लिमिट को जल्द बढ़ाने वाला है।
ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा कि गई है जो लिमिट बढ़ने का एक स्क्रीनशॉट है। इससे पता चल रहा है कि नॉन-ट्विटर ब्लू यूजर्स को अधिक मैसेज सेंड करने के लिए उन्हें वेरिफाइड होने के लिए नामक एक मैसेज हासिल होगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines