Twitter Blue Tick Subscription Price India: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लगातार ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान चर्चाओं में है। भारत के अलावा अब तक कंपनी ने दुनिया के ज्यादातर देशों में अपनी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस को शुरू कर दिया है। वहीं, अब ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने भारतीय यूजर्स के लिए भी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन का ऐलान कर दिया है।
कंपनी की ओर से सभी प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग कीमत का ऐलान किया गया है। ऐसे में वेब, आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए प्लान की कीमत अलग है। आइए भारतीय यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत, फीचर्स, बेनिफिट्स और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp Tips: बिना ऐप ओपन करें ऐसे पढ़ें व्हाट्सएप मैसेज, भेजने वाले को भी नहीं चलेगा पता!
ट्विटर ब्लू टिक की कीमत (Twitter Blue Tick Subscription Price in India)
- वेब यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत 650 रुपये प्रति माह यानी 6,800 रुपये प्रति साल है।
- आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसकी कीमत 900 रुपये प्रति माह है।
वेब यूजर को सस्ते में मिलेगा सालाना ब्लू टिक प्लान
वेब यूजर्स अगर 650 रुपये प्रति माह से कम का प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए वो सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान चुन सकते हैं। इसके तहत यूजर को प्रति माह सिर्फ 566.6 रुपये देना होगा। सब्सक्रिप्शन की कीमत ज्यादा हो सकती है जब यूजर गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से सब्सक्रिप्शन खरीदेगा।
ये दोनों कंपनी खरीदारी पर अपना चार्ज वसूल सकती है। Google और Apple दोनों का दावा है कि डेवलपर के रेवेन्यू से उनकी कटौती का इस्तेमाल उनके संबंधित ऐप स्टोर को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
How to get Twitter Subscription on iPhone and Android smartphone?
- अपने आईफोन या एंड्रोइड फोन पर ट्विटर ऐप ओपन करें।
- इसके बाद अपने ट्विटर प्रोफाइल को ओपन करके मेनू पर जाएं।
- यहां पर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के बाद आप आगे की प्रक्रिया को अपनाकर सदस्यता ले सकते हैं।
How to get Twitter Blue Tick Subscription on web?
- वेब पर सदस्यता लेने के लिए ट्विटर की आधिकारिक वेबसाइट Twitter.com पर जाएं।
- इसके बाद अधिक (More) पर क्लिक करें।
- यहां पर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करने के बाद आप आगे की प्रक्रिया को अपनाकर सदस्यता ले सकते हैं।
और पढ़िए –Google Maps ने EVs चार्जिंग स्टेशन्स समेत कई फीचर्स का किया ऐलान, जानें किसका क्या काम?
Twitter Blue Subscription Features and Benefits in Hindi
ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपके प्रोफाइल पर ब्लू टिक शो होगा। हालांकि, अगर आपके पास पहले से ब्लू टिक (verified badge) है तो इसे बनाएं रखने के लिए यूजर को ब्लू सदस्यता प्राप्त करने की जरूरत होगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में और जानकारी आनी बाकी है।
अन्य बेनिफ्ट्स की बात करें तो ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर को ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट के अंदर 5 बार तक ट्वीट एडिट करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन की वीडियो भी शेयर कर सकता है।
इसके अतिरिक्त वेरिफाइड अकाउंट वाले अकाउंट के माध्यम से किए गए ट्वीट्स को प्राथमिकता देने के साथ टाइमलाइन पर अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे साफ है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाइक और रीट्वीट के लिए ट्विटर ब्लू सदस्यों द्वारा किए गए ट्वीट्स की विजिबिलिटी अधिक होगी।
Twitter Blue Tick Subscription Availability
वर्तमान में ट्विटर ब्लू भारत के अलावा अमेरिका, जापान, कनाडा, यूके, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, इंडोनेशिया और ब्राजील सहित चुनिंदा देशों में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines