Twitter Blue Tick Subscription: क्या आपके भी ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है? या फिर आप ब्लू टिक को खरीदने का विचार बना रहे हैं? तो इससे पहले ये जान लें कि केवल पेमेंट करके सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाएंगे।
जी हां, सिर्फ पेमेंट करके आप ट्विटर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन नहीं ले पाएंगे। इसके लिए आपको कंपनी की कुछ शर्तों का पालन करना होगा। एलिजिबल होने के बाद ही आपको ट्विटर ब्लू टिक मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि किन-किन बातों पर ध्यान देकर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः आधी कीमत पर मिल रहा है ये 55 इंच का Smart TV! जानिए क्या है डील?
इन 6 बातों का रखें ध्यान
- ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने से पहले अपनी प्रोफाइल को पूरा जरूर कर लें। अगर ये कंप्लीट नहीं होगी तो आपको ब्लू टिक नहीं मिल सकेगा। इसमें आपको अपना नाम भी सही तरीके से लिखना पड़ेगा।
- प्रोफाइल पर किसी पेट एनिमल या अन्य तरह की तस्वीर लगाने पर ब्लू टिक नहीं मिलेगा। इसमें आपकी तस्वीर लगनी जरूरी है।
- अपनी प्रोफाइल के साथ एक एक्टिव मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल-आईडी भी जरूरी दें।
- ब्लू टिक उन्हें मिल सकेगा जिनका अकाउंट कम से कम 30 दिन पुराना हो। साथ में एक्टिव भी रहता हो।
- 30 दिनों के अंदर किसी तरह की कोई गलत जानकारी या पोस्ट आपने ट्वीट की है तो आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा।
- अगर आपने कुछ दिन पहले अपने प्रोफाइल में बदलाव किए हैं या कुछ एडिट किया है तो ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः ये है कमाल का बल्ब! बिजली जाने पर भी पूरे घर में कर देगा रोशनी, कीमत बेहद कम
Twitter Blue Tick Subscription Benefits in Hindi
भारत में ट्विटर ब्लू टिक के लिए आईओएस-एंड्रायड यूजर्स को हर महीने 900 रुपये और वेब यूजर्स को हर महीने 650 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। बात करें बेनिफिट्स की तो ब्लू टिक यूजर को ट्वीट करने के बाद पोस्ट को एडिट करने का ऑप्शन मिल सकता है।
इतना ही नहीं, यूजर्स एचडी क्वालिटी के साथ वीडियो ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलाव ट्वीट को बुकमार्क, पोस्ट की रीच को बढ़ाने में मदद, यूजर को टेक्स्ट मैसेज बेस्ड टू-फैक्टर अथैंटिकेशन जैसे लाभ भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines