Twitter पर अब नहीं नजर आएगी नीली चिड़िया! Logo के लिए Musk का दिखा डॉगी प्यार
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Twitter Blue Bird Logo Changed: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ एलन मस्क लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के बदलाव करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुके हैं। ट्विटर की कमान संभालते हुए एलन ने चिड़िया को आजाद करने की बात कही थी और आखिरकार उन्होंने चिड़िया को आजाद कर ही दिया।
दरअसल, एलन ने ट्विटर से नीली चिड़िया का लॉगो हटा दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर नीली चिड़िया की जगह एलन का प्रिय डॉग का आइकन नजर आ रहा है। नए अपडेट के साथ एलन ने प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लॉगो को बदलकर “डोग” मेम के साथ काम करता है। ये वो ही डॉग लॉगो है जो डॉगकोइन क्रिप्टोक्यूरेंसी पर नजर आता है।
ट्विटर यूजर्स ने 3 अप्रैल, सोमवार को ट्विटर के वेब एडिशन पर ‘डोगे’ मीम देखा, जो डॉगकोइन ब्लॉकचैन और क्रिप्टोकुरेंसी के लॉगो का हिस्सा है और 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था।
As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
बता दें कि मस्क ने अपने अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट भी साझा किया जिसमें कार में ‘डॉगे’ मीम (जिसमें शीबा इनू का चेहरा है) और पुलिस अधिकारी, जो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को देख रहा है जिससे पता चल रहा है कि उसकी तस्वीर बदल चुकी है।
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में मस्क ने अपने अकाउंट से पालतू कुत्ता फ्लोकी (Dog Floki Twitter Icon) की तस्वीर साझा की थी। साथ ही नए सीईओ का एलन किया था, जिसमें फ्लोकी कुर्सी पर ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहने था जिस पर सीईओ लिखा हुआ था।
वहीं, अब एक महीने से ज्यादा होने के बाद एलन ने नीली चिडिया को हटाकर फ्लोकी डॉग का आइकन लगा दिया है। अगर अभी तक आपको ये आइकन बदला हुआ नजर नहीं आ रहा है तो आप रिफ्रेश या अपडेट करके देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: