नया टीवी खरीदने के बाद उसे कहां रखना है यह सवाल कम जरूरी नहीं है जो हस किसी के मन में होता है. टीवी को दीवार पर लगाने से कमरा साफ और प्रीमियम दिखाई दे सकता है, लेकिन अगर आपके साथ कई गैजेट जुड़े हैं तो बाद में परेशानी भई हो सकती है. वहीं स्टैंड पर रखा टीवी आसानी से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है और इसके पोर्ट तक पहुंचना भी आसान रहता है. ऐसे में टीवी को वॉल माउंट कराना सही है या स्टैंड पर रखना, इसका फैसला करने से पहले दोनों के फायदे और कमियां समझ लेना जरूरी है.
वॉल माउंट से मिलता है क्लीन लुक
दीवार पर लगा टीवी कमरे में कम जगह घेरता है और पूरा सेटअप ज्यादा व्यवस्थित नजर आता है. टीवी के नीचे केबल और दूसरे डिवाइस छिपा दिए जाएं तो लुक और भी साफ दिखाई देता है. हालांकि, टीवी के पीछे मौजूद HDMI, USB और दूसरे पोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है.
केबल बदलने में आ सकती है परेशानी
अगर बाद में नया गेमिंग कंसोल खरीदते हैं या HDMI केबल बदलनी पड़ती है, तो दीवार से चिपके टीवी के पीछे पहुंचना आसान नहीं होता. केबल छिपाने के लिए दीवार में ट्रंकिंग या दूसरे केबल मैनेजमेंट सिस्टम की जरूरत भी पड़ सकती है.
टीवी की जगह बदलना मुश्किल
वॉल माउंट का एक नुकसान यह भी है कि टीवी की जगह काफी हद तक तय हो जाती है. अगर कुछ समय बाद फर्नीचर की जगह बदलते हैं तो टीवी दूसरी दीवार पर लगाने के लिए दोबारा ड्रिलिंग करनी पड़ सकती है. पुरानी जगह के छेद भी कमरे की फिनिशिंग खराब कर सकते हैं.
ऊंचाई और एंगल का रखें ध्यान
टीवी बहुत ऊपर लगा हो या बैठने की जगह के हिसाब से एंगल सही न हो तो लंबे समय तक देखने में असुविधा हो सकती है. फिक्स्ड माउंट की जगह मूवेबल या एडजस्टेबल माउंट इस परेशानी को कम कर सकते हैं, लेकिन इनकी कीमत और इंस्टॉलेशन का खर्च ज्यादा हो सकता है.
स्टैंड पर रखने का फायदा
टेबलटॉप स्टैंड उन लोगों के लिए सुविधाजनक है जो समय-समय पर टीवी की जगह बदलते हैं. इसे दूसरी जगह ले जाना और पीछे के पोर्ट तक पहुंचना आसान रहता है. कुछ स्टैंड में केबल मैनेजमेंट और ऊंचाई बदलने की सुविधा भी मिलती है. इसे फ्लोर स्टैंड पर भी रखा जा सकता है. कुछ फ्लोर स्टैंड में टीवी को घुमाने की सुविधा मिलती है. वहीं व्हील वाले स्टैंड को जरूरत के हिसाब से एक कमरे या हिस्से से दूसरे स्थान पर ले जाना भी आसान होता है.
गेमिंग और गैजेट वालों के लिए स्टैंड
अगर टीवी के साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट टॉप बॉक्स या स्ट्रीमिंग डिवाइस जुड़े रहते हैं तो स्टैंड वाला सेटअप ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है. इसमें केबल बदलना और नए डिवाइस जोड़ना आसान रहता है.
फैसला करते समय ये बातें देखें
अगर प्राथमिकता साफ-सुथरा लुक और एक तय जगह पर टीवी रखना है तो सही ऊंचाई वाले वॉल माउंट पर विचार किया जा सकता है. वहीं बार-बार सेटअप बदलते हैं, ज्यादा गैजेट इस्तेमाल करते हैं या पोर्ट तक आसान पहुंच चाहते हैं तो स्टैंड ज्यादा व्यावहारिक रहेगा. कमरे का आकार, बैठने की दूरी और टीवी देखने की ऊंचाई भी फैसला लेते समय जरूर ध्यान में रखें.
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
3 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
4 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
7 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
8 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
10 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
18 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines