TV Subscription Price Hike February 2025: अगले महीने 1 फरवरी 2025 से टीवी देखने वालों को नया अपडेट रुला सकता है। जी हां, आपको नेक्स्ट मंथ से टीवी देखने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, क्योंकि बड़े टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने चैनल्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में अगर आप भी पेड डीटीएच सर्विस का यूज कर रहे हैं, तो रिचार्ज के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब देश में OTT प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ रही है। डीटीएच सर्विस की जगह लोग नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे OTT ऐप्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये सब कुछ जानते हुए भी ब्रॉडकास्टर्स चैनल की कीमतें क्यों बढ़ रहे हैं? आइये जानें…
क्यों बढ़ाई जा रही हैं कीमतें?
चैनल की कीमतें बढ़ाने पर टीवी ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि कंटेंट तैयार करने की कॉस्ट लगातार बढ़ रही है, जबकि विज्ञापनों से होने वाली कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अच्छी क्वॉलिटी का कंटेंट देने के लिए चैनल्स की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी है। यही नहीं ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने की वजह से भी यह कदम उठाया गया है। चलिए अब जानें कि कीमतों में कितना इजाफा होने वाला है।
कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज ब्रॉडकास्टर्स जैसे सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने अपने चैनल पैकेज के प्राइस में 10 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यही नहीं जियो स्टार ने भी अपने पैकेज के प्राइस बढ़ाने के संकेत पहले ही दे दिए हैं।
फैमिली और स्मार्ट हिंदी पैक होंगे इतने महंगे
ताजा रिपोर्ट के अनुसार SPNI ने अपने “हैप्पी इंडिया स्मार्ट हिंदी पैक” का प्राइस 48 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये करने का फैसला किया है। जबकि ZEEL ने “फैमिली पैक हिंदी SD” का प्राइस 47 रुपये से बढ़ाकर 53 रुपये करने का फैसला किया है, जिसमें अब “जी कैफे” नाम का एक इंग्लिश एंटरटेनमेंट चैनल भी ऐड किया गया है।
ये भी पढ़ें : Samsung S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हुए ये 3 फोन, Flipkart Sale में खरीदने का आखिरी मौका!
लगातार कम हो रहे डीटीएच यूजर्स
OTT प्लेटफॉर्म की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही देश में पेड टीवी सब्सक्राइबर की संख्या लगातार कम हो रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जहां पहले 120 मिलियन से ज्यादा पेड टीवी सब्सक्राइबर थे, अब ये घटकर 100 मिलियन रह गए हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने भी हालिया रिपोर्ट में बताया था कि सितंबर 2024 तक एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी, टाटा प्ले और सन डायरेक्ट जैसे डीटीएच प्लेटफॉर्म्स के एक्टिव पेड यूजर्स घटकर 59.91 मिलियन रह गए।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
9 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
16 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines