Truecaller ही नहीं, इन 3 आसान तरीके से भी पता लगेगा अनजान नंबर का नाम!
Edited By Simran Singh

Truecaller
Edited By Simran Singh

Truecaller
Truecaller unknown Number Name Checker: स्मार्टफोन पर अननोन नंबर से कॉल आने के बाद कई बार लोग परेशान हो जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोग अलग-अलग नंबर से कॉल कर जानबूझकर परेशान करते हैं। उनके बारे में पता करने के लिए अधिकतर लोग ट्रूकॉलर ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके जरिए सही तरीके से नाम चेक कर पाना मुमकिन नहीं है। दरअसल प्रीमियम यूजर्स अपने अनुसार ट्रूकॉलर पर कुछ भी नाम लिख सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ट्रूकॉलर (Check Name without Truecaller ) नहीं तो किस ऐप से नंबर के जरिए कॉलर का नाम पता करें।
दरअसल ट्रूकॉलर के अलावा भी कई ऐसे टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिसके जरिए कॉलर डिटेल निकाल सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें कुछ ऐप ऐसे भी शामिल हैं जिसका इस्तेमाल लोग कर तो रहे हैं, लेकिन उन्हें कॉलर डिटेल कैसे चेक करें इसके बारे में जानकारी नहीं है। आज हम आपको उन 3 बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिसके जरिए किसी भी नंबर से नाम पता कर सकते हैं।
ट्रूकॉलर के अलावा भी कई ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं जिसके जरिए कॉलर के बारे में पता कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यूपीआई पेमेंट करने के लिए जो लोग गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कॉल डिटेल निकालना और भी ज्यादा आसान है। दरअसल गूगल पे के जरिए भी नंबर डालकर नाम पता कर सकते हैं। सुनने में यह थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इससे कॉलर के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस ऐप से कॉलर के बारे में पता करने के लिए आपको लोकेशन की परमिशन देने की भी जरूरत नहीं है।
गूगल पे पर अकाउंट बनाते समय इसमें ईमेल आईडी और फोन नंबर डालकर ही यूपीआई जनरेट करते हैं। अकाउंट डिटेल ऐड करते समय नाम मैच करने के लिए गलत जानकारी देने पर इसे इस्तेमाल करना काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि लोग इस पर अपने अनुसार कोई भी नाम ऐड नहीं कर पाते हैं। इसका फायदा अन्य लोग नंबर से नाम पता करने के लिए कर सकते हैं। ट्रूकॉलर पर लोग अपने अनुसार नाम सेट कर लेते हैं, लेकिन इसमें ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल है।
ये भी पढ़ें- Jio Cheapest Plans: ये हैं जियो के 5 किफायती प्लान, बेनिफिट्स ऐसे कि आप भी बोलेंगे- अरे वाह!
अगर आप ट्रूकॉलर इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसकी जगह देसी ऐप भी उपलब्ध है। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए मुफ्त में Bharat caller ID and Anti spam उपलब्ध है। इसके जरिए किसी भी कॉलर के बारे में पता करने के लिए नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है। केवल इसे कॉपी करने के बाद डायरेक्ट इस ऐप में पेस्ट कर कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसे भारतीय टेक कंपनी द्वारा 2020 में लॉन्च किया गया था। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता करने के अलावा स्पैम नंबर को ब्लॉक करने की भी सुविधा मिल जाती है।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर कॉलर के बारे में पता करने के लिए कई ऐप्स उपलब्ध हैं। इसे डाउनलोड करने से पहले टोटल डाउनलोड्स रेटिंग और रिव्यू की जांच जरूर करें। सिर्फ इतना ही नहीं इंस्टॉल करने के बाद टर्म एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ने के बाद ही इसकी परमिशन दें। दरअसल कुछ अनऑथराइज्ड ऐप्स भी उपलब्ध है। इससे डाटा चोरी होने की संभावना रहती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: