How to Use Truecaller on Web: Truecaller App जो आज स्पैम कॉल्स की पहचान करने वाला एक बेहतरीन ऐप है अब आप इसका इस्तेमाल वेब पर भी कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब आपको किसी unknown नंबर की जांच करने के लिए केवल ऐप पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा, आप यह काम सीधे अपने कंप्यूटर स्क्रीन से भी कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स सीधे अपने वेब ब्राउजर से कई फीचर्स को यूज कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंप्यूटर से रीड कर सकते हैं मैसेज
अब, आप अपने सभी टेक्स्ट मैसेज और चैट को सीधे अपने कंप्यूटर से रीड और रिप्लाई दे सकते हैं, जिससे डिवाइस के बीच लगातार स्विच करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। वेब के लिए ट्रूकॉलर के साथ, आप अपने एसएमएस इनबॉक्स, ट्रूकॉलर चैट मैसेज और यहां तक कि बिजनेस मैसेज भी देख सकते हैं।
इनकमिंग कॉल का मिलेगा अलर्ट
साथ ही वेब पर आप 100MB तक की कई फाइल्स सेव कर सकते हैं। साथ ही फोन को बार बार चेक किए बिना इनकमिंग कॉल और मैसेज अलर्ट भी रियल टाइम में आपको सीधे अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Window Vs Split: कौन-सा AC खरीदें? किसमें है ज्यादा फायदा
सेटअप प्रोसेस भी है आसान
वेब पर ट्रूकॉलर आपकी सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखता है। फोन और वेब ब्राउजर के बीच कंपनी ने एक एन्क्रिप्टेड लिंक बनाया है। इसका सेटअप प्रोसेस भी काफी आसान है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस को आसानी से लिंक कर सकते हैं।
Truecaller वेब पर कैसे करें यूज?
Android यूजर ट्रूकॉलर ऐप में मैसेज टैब पर टैप करके वेब के लिए मैसेजिंग सर्विस को ऑन कर सकते हैं। इसके लिए आपको web.truecaller.com पर जाना होगा और इसके बाद आप अपने डिवाइस को लिंक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
9 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines