Truecaller New AI-Powered Features: ट्रूकॉलर ने भारत में यूजर्स के लिए एआई-पावर्ड कॉल रिकॉर्डिंग फीचर लॉन्च करने की घोषणा कर दी है, जो iOS और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। नया एआई-बेस्ड फीचर यूजर्स को सीधे ट्रूकॉलर ऐप के अंदर इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा दे रहा है। कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अब आपको किसी और ऐप की जरूरत नहीं है। Truecaller से ही अब आप इम्पोर्टेन्ट कॉल को रिकॉर्ड करने और ब्लॉक कर सकते है।
कंपनी के मुताबिक, नया फीचर न सिर्फ कॉल को रिकॉर्ड कर सकता है बल्कि उस पूरी कॉल को टेक्स्ट में भी बदल सकता है। ये फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का यूज करता है ताकि यूजर्स कॉल्स से ही नोट्स भी बना सकें। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य कॉल के दौरान प्रोडक्टिविटी को और भी बेहतर बनाना है। नए लॉन्च किए गए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर में एआई का यूज करके एआई-जनरेटेड कॉल समरी के साथ-साथ पूरे फोन कॉल का ट्रांसक्रिप्शन भी ले सकते हैं। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कैसे इस फीचर का यूज करें
ये भी पढ़ें : Xiaomi 14 Ultra के आगे क्या सच में फीका पड़ रहा है Samsung S24 Ultra?
iPhone पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें?
- किसी भी कॉल के बाद अपने iPhone पर Truecaller ऐप ओपन करें।
- इसके बाद, ट्रूकॉलर ऐप के अंदर, सर्च टैब पर ‘record call’ ऑप्शन सर्च करें।
- यह आपको ट्रूकॉलर की एक स्पेशल रिकॉर्डिंग लाइन से जोड़ देगा।
- एक बार रिकॉर्डिंग लाइन से कनेक्ट होने के बाद, आपकी कॉल स्क्रीन कॉल को मर्ज करने का ऑप्शन दिखेगा। चल रही कॉल की रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए इस ऑप्शन पर टैप करें।
- रिकॉर्डिंग हो जाने के बाद आपको एक पुश नोटिफिकेशन मिलेगा। यह आपको दिखाई देगा कि आपकी कॉल Successfully रिकॉर्ड हो गई है।
- पहले से रिकॉर्ड की गई कॉल तक पहुंचने के लिए, ट्रूकॉलर ऐप पर जाएं।
- सभी रिकॉर्ड की गई कॉल्स आपके डिवाइस पर सेव हो जाती हैं, लेकिन आप इन्हें ऐप से ही देख सकते हैं।
Android पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें?
- अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर ट्रूकॉलर ऐप ओपन करें।
- ऐप के अंदर डायल पैड में जाएं।
- ट्रूकॉलर डायलर इंटरफ़ेस में यहां आपको डेडिकेटेड रिकॉर्डिंग बटन दिखेगा। यह बटन आपको एक टैप से रिकॉर्डिंग शुरू या बंद करने की सुविधा देता है।
- यदि आप किसी अलग डायलर ऐप का यूज कर रहे हैं, तो आपको रिकॉर्डिंग सेशन शुरू या बंद करने के लिए डिजाइन किया गया एक ‘फ़्लोटिंग’ बटन मिलेगा। ऑन कॉल के दौरान इस बटन से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
11 mins agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
20 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
21 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines