Truecaller New AI Features: ट्रूकॉलर ऐप जब से आया है तब से लगातार लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, इसके पीछे का कारण इसमें मिलने वाली खास सुविधाएं हैं। जी हां, ये ऐप आज अनजान नंबर की पहचान करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म बन गया है। खास बात यह है कि इस सुविधा को यूज करने के लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
कई फीचर्स मिलते हैं फ्री
ऐप के अंदर कई बेसिक फीचर्स सभी के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। कंपनी भी लगातार ऐप में बदलाव करके यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने पर काम कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने इस ऐप में एक Personalised AI Assistant को ऐड कर दिया है जो आपके सभी कॉल्स का जवाब आपकी ही आवाज में देगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और हम आपको इसे सेटअप करने का तरीका भी बताएंगे।
आ गया Personal Voice Feature
कॉलर की पहचान करने वाले इस सॉफ्टवेयर ट्रूकॉलर में कंपनी ने अब Azure AI Speech के लिए नए ‘पर्सनल वॉयस’ फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस फीचर को लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ कोलैबोरेशन किया है, जो यूजर्स को एआई असिस्टेंट में अपनी आवाज का डिजिटल वर्जन रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को केवल ट्रूकॉलर प्रीमियम यूजर्स के लिए ही पेश किया है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
बता दें कि ट्रूकॉलर के AI Assistant की घोषणा 2022 में की गई थी और यह वेरियस एक्टिविटीज को करने के लिए कई AI टेक्नोलॉजी का यूज करता है, जिसमें ऑटोमेटिक कॉल का जवाब देना, चैट को फिल्टर करना, आपकी ओर से किसी कॉल का जवाब देना और बाद में इसे चेक करने के लिए कॉल रिकॉर्ड करना भी शामिल है।
AI Assistant में पर्सनल वॉयस कैसे सेट करें?
सेटअप शुरू करने से पहले इस बात की जांच कर लें कि आपके डिवाइस पर एप्लिकेशन का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है। चलिए जानें इसे सेटअप करने का तरीका…
1. सबसे पहले ट्रूकॉलर का सेटिंग्स टैब ओपन करें।
2. अब असिस्टेंट सेटिंग्स पर टैप करें और सेटअप पर्सनल वॉयस सेलेक्ट करें।
3. स्क्रीन पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
4. अब स्क्रीन पर आपको एक टेक्स्ट दिखाई देगा इसे पढ़ते हुए अपनी आवाज रिकॉर्ड करें।
5. इसके बाद, AI-जनरेटेड वॉयस रेप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
9 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines