हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Truecaller ने iPhone यूजर्स की दूर की परेशानी; अब मिलेगा एंड्रॉइड जैसा फीचर

Truecaller ने iPhone यूजर्स के लिए अपना लोकप्रिय लाइव कॉलर आईडी फीचर लॉन्च किया है, जो 22 जनवरी 2025 से उपलब्ध है। यह फीचर iPhone यूजर को रियल टाइम में कॉलर की पहचान जानने और स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

Truecaller iPhone Update: Truecaller ने आईफोन यूजर्स के लिए एक खास फीचर पेश किया है, जिसे पहले केवल एंड्रॉइड में देखा जा सकता था। ट्रूकॉलर iPhone यूजर्स के लिए भी अपना लाइव कॉलर आईडी फीचर लेकर आ गया है। हालांकि, पहले यह फीचर केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध था, लेकिन अब iOS यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे iPhone यूजर अब रियल टाइम में यह जान सकेंगे कि उन्हें कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iPhone में क्यों नहीं था ये फीचर?

iOS पर ट्रूकॉलर का लाइव कॉलर आईडी फीचर के न होने का कारण Apple की प्राइवेसी पॉलिसी और तकनीकी सीमाएं थीं। हालांकि, यूजर ट्रूकॉलर ऐप पर किसी नंबर को मैन्युअली सर्च कर सकते थे, लेकिन उन्हें लाइव कॉलर आईडी का फायदा नहीं मिल पाता था।

कैसे काम करेगा फीचर?

ट्रूकॉलर ने इस समस्या का समाधान करते हुए 22 जनवरी 2025 से iOS यूजर के लिए लाइव कॉलर आईडी फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ट्रूकॉलर का दावा है कि यह फीचर Apple के कॉलर आईडी सजेशन फीचर की तुलना में ज्यादा बेहतर है। Apple का फीचर आपके मैसेज और ईमेल से डेटा का उपयोग करता है, जबकि ट्रूकॉलर के पास दुनिया भर के फोन नंबर और आईडी का बड़ा डेटाबेस है, जो इसे विश्वसनीय बनाता है।

विज्ञापन

iPhone पर Truecaller कैसे करें सेटअप?

इसके लिए आपके फोन में iOS 18.2 या उससे बाद का वर्जन होना चाहिए। आप अपने iPhone की सेटिंग्स खोलें फिर Apps > Phone > Call Blocking & Identification पर जाएं। यहां पर ट्रूकॉलर का ट्रॉगल ऑन करें। इस तरह से आपके आईफोन में ट्रूकॉलर एक्टिव हो जाएगा। ट्रूकॉलर का यह अपडेट iPhone यूजर के लिए एक बड़ा कदम है। यह फीचर न केवल स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करेगा, बल्कि यूजर को कॉलर के बारे में सही जानकारी भी देगा।

यह भी पढ़ें – रोने लगे Jio यूजर्स…कंपनी ने हटा दिए 3 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola