How to Remove Name from Truecaller Account: ट्रूकॉलर का नाम तो आपने सुना ही होगा। हो सकता है कि ये ऐप आपके स्मार्टफोन में भी इंस्टॉल हो। इसकी मदद से आप कॉल करने वाले की पहचान का पता लगा सकते हैं। यानी ये आपको इस बात की जानकारी देता है कि कॉल करने वाला कौन है। ऐप का मकसद स्पैम कॉल्स और अनजान कॉलर्स के बारे में जानकारी देना है। आप इसे एक टेलीफोन डायरेक्टरी की तरह सोच सकते हैं।
इससे आपको अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के साथ-साथ कॉलर का नाम भी पता चल जाता है। हालांकि, इसके लिए यूजर को ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। ट्रूकॉलर पर स्पैम कॉल और कॉल करने वालों का एक बड़ा डाटा बेस है।
ये डाटा बेस यूजर एक्सपीरियंस और रिव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Truecaller यूजर्स की कॉन्टैक्ट लिस्ट से कॉन्टैक्ट डिटेल्स को क्लाउडसोर्स भी करता है। बहुत से लोग अपना नाम Truecaller से हटाना चाहते हैं, ताकि कोई उनके नंबर को पहचान न सके।
इसे आप बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं उस तरीके के बारे में जिसकी मदद से आप Truecaller से अपना नाम और नंबर हमेशा के लिए हटा सकते हैं।
Remove Name from Truecaller in Android Phone
- सबसे पहले Truecaller को ओपन करना है।
- अगर आपने पहले से लॉग इन नहीं किया है, तो आपको यहां लॉगिन करना होगा।
- अब आपको हैमबर्गर आइकन पर जाना है। यहां आपको सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपको प्राइवेसी सेंटर के विकल्प पर जाना होगा।
- यहां आपको डीएक्टिवेट का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
Remove Name from Truecaller in iPhone
अगर आप एक iPhone या iOS उपयोगकर्ता हैं, तो आपको दूसरी विधि का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले Truecaller ऐप में जाना होगा। यहां अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें। अब आपको Settings > Privacy Center में जाना है। यहां आपको डीएक्टिवेट का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर टैप करना है।
Truecaller की लिस्ट से हटाएं अपना नाम
- ऐसा करने के बाद भी हो सकता है कि आपका नंबर Truecaller की लिस्ट में हो। लिस्ट से अपना नाम हटाने के लिए आपको अनलिस्ट की मदद लेनी होगी। इसके लिए यूजर्स को http://www.truecaller.com/unlisting/ पर जाना होगा।
- यहां आपको अपने कंट्री कोड के साथ मोबाइल नंबर डालना होगा और फिर अनलिस्ट पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप अपना नंबर Truecaller से हटा सकते हैं।
- अगर इसके बाद भी आपको ट्रूकॉलर में नंबर दिख रहा है तो ये हिस्ट्री या कैशे मेमोरी की वजह से है। इन्हें क्लियर करने के बाद आपको दोबारा नाम नहीं दिखेगा।
- और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
5 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
6 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
9 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines