Truecaller से हटाना चाहते हैं अपना नाम? ये रहा Android और iPhone यूजर्स के लिए आसान प्रोसेस
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

How to Remove Name from Truecaller Account: ट्रूकॉलर का नाम तो आपने सुना ही होगा। हो सकता है कि ये ऐप आपके स्मार्टफोन में भी इंस्टॉल हो। इसकी मदद से आप कॉल करने वाले की पहचान का पता लगा सकते हैं। यानी ये आपको इस बात की जानकारी देता है कि कॉल करने वाला कौन है। ऐप का मकसद स्पैम कॉल्स और अनजान कॉलर्स के बारे में जानकारी देना है। आप इसे एक टेलीफोन डायरेक्टरी की तरह सोच सकते हैं।
इससे आपको अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के साथ-साथ कॉलर का नाम भी पता चल जाता है। हालांकि, इसके लिए यूजर को ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। ट्रूकॉलर पर स्पैम कॉल और कॉल करने वालों का एक बड़ा डाटा बेस है।
ये डाटा बेस यूजर एक्सपीरियंस और रिव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Truecaller यूजर्स की कॉन्टैक्ट लिस्ट से कॉन्टैक्ट डिटेल्स को क्लाउडसोर्स भी करता है। बहुत से लोग अपना नाम Truecaller से हटाना चाहते हैं, ताकि कोई उनके नंबर को पहचान न सके।
इसे आप बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं उस तरीके के बारे में जिसकी मदद से आप Truecaller से अपना नाम और नंबर हमेशा के लिए हटा सकते हैं।
अगर आप एक iPhone या iOS उपयोगकर्ता हैं, तो आपको दूसरी विधि का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले Truecaller ऐप में जाना होगा। यहां अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें। अब आपको Settings > Privacy Center में जाना है। यहां आपको डीएक्टिवेट का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर टैप करना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: