Truecaller से हटाना चाहते हैं अपना नंबर? बस ये स्टेप्स फॉलो करें और प्राइवेसी रखें सुरक्षित

अगर आप नहीं चाहते कि आपका मोबाइल नंबर Truecaller के डेटाबेस में दिखे, तो कुछ आसान स्टेप्स में अकाउंट डिलीट और नंबर अनलिस्ट किया जा सकता है. सही तरीका अपनाकर आप अपनी डिजिटल प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल पा सकते हैं.

Truecaller

Truecaller से ऐसे हटाएं अपना नंबर.

How to remove your number from Truecaller: डिजिटल दौर में जहां हर कॉल और हर नंबर डेटा बन चुका है, वहीं प्राइवेसी को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है. Truecaller जैसे ऐप्स कॉलर पहचानने में मदद तो करते हैं, लेकिन कई यूजर्स नहीं चाहते कि उनका मोबाइल नंबर किसी सार्वजनिक डेटाबेस में मौजूद रहे. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका फोन नंबर Truecaller से पूरी तरह हट जाए, तो यह काम मुश्किल नहीं है. सही स्टेप्स अपनाकर आप आसानी से अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं और नंबर अनलिस्ट करा सकते हैं.

विज्ञापन

Truecaller अकाउंट डिलीट करने का तरीका

विज्ञापन

Truecaller से अपना अकाउंट हटाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में ऐप खोलें. इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स या गियर आइकन पर टैप करें. यहां से “Settings” में जाएं और फिर “Privacy Center” को चुनें. अब “Deactivate Account” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें. आख़िर में स्क्रीन पर आए कन्फर्मेशन मैसेज में “Yes” चुनते ही आपका अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा.

फोन नंबर को Truecaller से पूरी तरह हटाने का प्रोसेस

विज्ञापन

सिर्फ ऐप डिलीट करने से नंबर डेटाबेस से नहीं हटता, इसके लिए अलग से अनलिस्ट करना जरूरी है. इसके लिए किसी भी ब्राउज़र में Truecaller की Unlisting वेबसाइट खोलें. यहां अपना मोबाइल नंबर कंट्री कोड के साथ दर्ज करें. इसके बाद “Unlist Phone Number” पर क्लिक करें. इस स्टेप के पूरा होते ही आपका नंबर Truecaller के डेटाबेस से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

Truecaller डिलीट करने पर क्या होता है?

विज्ञापन

अगर आप Truecaller ऐप को डिलीट करते हैं, तो ऐप आपके फोन से हट जाएगा, लेकिन पहले से शेयर किया गया डेटा Truecaller के सर्वर पर रह सकता है. हालांकि, ऐप हटाने के बाद आपके फोन में जो नए कॉन्टैक्ट्स जुड़ेंगे, वे Truecaller को एक्सेस नहीं मिल पाएंगे.

क्या Truecaller को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है?

विज्ञापन

अगर आप हमेशा के लिए अकाउंट डिलीट नहीं करना चाहते और सिर्फ कुछ समय के लिए Truecaller बंद करना चाहते हैं, तो यह भी संभव है. इसके लिए ऐप खोलें, लोगों वाले आइकन पर टैप करें, फिर Settings में जाकर About सेक्शन चुनें. यहां Deactivate Account का विकल्प मिलेगा, जिससे आप Truecaller को अस्थायी रूप से बंद कर सकते हैं.

Truecaller उपयोगी ऐप है, लेकिन प्राइवेसी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. अगर आप नहीं चाहते कि आपका नंबर किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दिखे, तो अकाउंट डिलीट और नंबर अनलिस्ट करना सबसे सही कदम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ