Truecaller Account Delete Kaise Kare: इन दिनों आपको ज्यादातर स्मार्टफोन में ट्रूकॉलर ऐप देखने को मिल जाएगा। कुछ लोग तो नया फोन खरीदते ही कहने लगते हैं भाई मेरे फोन में Truecaller ऐप इंस्टॉल कर दो। भारत में इस ऐप की दीवानगी अलग लेवल पर है और हो भी क्यों न क्योंकि ये ऐप कॉल करने वालों की पहचान करने और स्पैम कॉल को ब्लॉक करने में काफी मदद करता है। ट्रूकॉलर का सबसे खास फीचर unknown कॉल करने वालों की पहचान करने की क्षमता है, भले ही उनके नंबर फोन बुक में सेव हों या नहीं, यह ऐप काफी जबरदस्त है।
इतना ही नहीं ये ऐप यूजर्स को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर भी ऑफर करता है। जहां आप unknown कॉलर की आईडी की जांच भी कर सकते हैं। यह बात बिल्कुल सही है कि ऐप काफी यूजफुल हैं, बावजूद इसके कुछ यूजर्स अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए ट्रूकॉलर से अपना नंबर हटाना चाहते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आज हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपना नंबर ट्रूकॉलर से डिलीट कर सकते हैं।
ट्रूकॉलर अकाउंट एंड्रॉयड फोन से कैसे करें डिलीट?
- अगर आपके पास Android डिवाइस है, तो Truecaller अकाउंट हटाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले अपने फोन में ट्रूकॉलर ऐप ओपन करें।
- इसके बाद ऊपर बाईं ओर थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग्स में जाएं।
- लिस्ट में दिख रहे ऑप्शन में प्राइवेसी सेंटर ढूंढे और उसमें जाएं।
- यहां आपको डीएक्टिवेट अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करके आप अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
iPhone से ट्रूकॉलर अकाउंट कैसे करें डिलीट?
- इसके लिए भी आपको सबसे पहले अपने फोन में ट्रूकॉलर ऐप ओपन करना है।
- अब ऊपरी दाएं कोने में गियर आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अबाउट ट्रूकॉलर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और अकाउंट डीएक्टिवेट पर क्लिक करें।
- सरकार भी ला रही Truecaller जैसी सर्विस
बता दें कि सरकार भी इन दिनों TrueCaller जैसी सर्विस लाने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि ये सुविधा आपको कॉल करने वाले का रियल नेम बता देगी कि कॉल करने वाले का असली नाम क्या है। ये सुविधा भी आपको स्कैम से बचा सकती है। हालांकि सरकार इसे कब रोल आउट करेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
3 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
9 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines