Travel Gadgets: दुनियाभर में गैजेट्स की तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाई-तकनीक फीचर्स के साथ अलग-अलग तरह के गैजेट्स हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बनते जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट्स हैं जो हमारी लाइफ को बेहद आसान बना सकते हैं और उन्हें यूजफुल गैजेट्स कहा जाए तो उसमें कोई दो राय नहीं है।
अगर आप ट्रैवल ज्यादा करते हैं या फिर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास कुछ गैजेट्स जरूर होने चाहिए। सोलो ट्रिप हो या फ्रेंड्स-फैमली के साथ कोई प्लान बन रहा हो आपके लिए ये ट्रैवल गैजेट्स काम आ सकते हैं। आइए 5 यूजफुल गैजेट्स के बारे में आपको बताते हैं।
पावर बैंक (Power Bank)
यूजफुल गैजेट्स में से एक पावर बैंक है। स्मार्टफोन, हेडफोन या अन्य तरह के पोर्टेबल डिवाइसों को चार्ज करने के लिए आप पावर बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको किस इलेक्ट्रिक प्लग की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। वजन में भी ये काफी भारी नहीं होता है और साइज में भी छोटा होता है जिसे आप आसानी से केयरी कर सकते हैं। इसकी कीमत 500 रुपये से शुरू है आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से इसे खरीद सकते हैं।
हेडफोन (Headphone)
ट्रैवलिंग के दौरान सॉग्स या एंटरटेनमेंट के लिए ऑडियो डिवाइस का साथ होना बेहद जरूरी है। मार्केट में कई हेडफोन, वायरलेस और वायर्ड ईयरफोन्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा नेकबैंड और टीडब्लूएस ईयरफोन्स भी हैं। आप इन्हें ट्रैवलिंग के दौरान इनमें से कुछ भी अपनी पसंद के मुताबिक ले सकते हैं। इनकी कीमत भी 500 रुपये से शुरू है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आप इन्हें खरीद सकते हैं।
इंस्टेंट कैमरा (Instant camera)
कहीं घूमने जाएं और तस्वीर क्लिक ना करें ऐसा भी कहां पॉसिबल है। हालांकि, आज के समय में लोग अपने स्मार्टफोन से ही पिक क्लिक कर लेते हैं, लेकिन इनका प्रिंट नहीं निकाल पाते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप अपने साथ छोटे-छोटे पलों को कैद करने के लिए इंस्टेंट कैमरा रखें। इसके जरिए सिर्फ फोटो क्लिक नहीं होगी बल्कि हाथों-हाथ आप तस्वीर का प्रिंट भी निकाल सकेंगे।
ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth speaker)
मार्केट में कई तरह के ब्लूटूथ स्पीकर्स हैं जो पोर्टेबल होते हैं। वजन में हल्के होने के साथ साइज में छोटे होते हैं जिन्हें आप आसानी से लेकर जा सकते हैं। अगर आप तेज आवाज में गाना सुनना पसंद करते हैं तो ब्लूटूथ स्पीकर को आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। अपने फोन से कनेक्ट करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच (Smartwatch)
ट्रैवल गैजेट्स में स्मार्टवॉच भी बड़ी काम की है। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक लेटेस्ट फीचर्स की वॉच आ गई हैं। फिटनेस और हेल्थ से संबंधित कई फीचर्स हैं जो आपके लिए काम आ सकते हैं। इनकी कीमत 1000 रुपये से शुरू है। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से वॉच खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
20 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines