TRAI Advisory: फ्रॉड कॉल और स्पैम मैसेज की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए TRAI ने एक बड़ा कदम उठाया है. टेलीकॉम रेगुलेटर ने बताया कि पिछले एक साल में 21 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब एक लाख संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, जो लगातार फर्जी कॉल या ठगी वाले मैसेज भेज रहे थे. TRAI का कहना है कि सिर्फ नंबर ब्लॉक करने से समस्या खत्म नहीं होती, इसलिए लोगों को आधिकारिक TRAI DND ऐप के जरिए रिपोर्ट करना जरूरी है.
TRAI ने लाखों नंबर डिस्कनेक्ट किए
TRAI के मुताबिक, बीते एक साल में लाखों फर्जी और स्पैम भेजने वाले मोबाइल नंबरों को स्थायी रूप से बंद किया गया है. इसके साथ ही हजारों ऐसी संस्थाओं को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है जो बड़े पैमाने पर फ्रॉड मैसेज फैलाने में शामिल थीं. यह कार्रवाई दिखाती है कि TRAI अब स्पैम और ठगी के खिलाफ और ज्यादा सख्ती से काम कर रहा है.
रिपोर्ट करने से मिलता है असली असर
TRAI ने साफ कहा है कि यह बड़ी कार्रवाई तभी संभव हुई क्योंकि लोगों ने TRAI DND ऐप के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराईं. जब शिकायत आधिकारिक ऐप से जाती है, तो टेलीकॉम कंपनियां नंबर को ट्रेस कर सकती हैं, जांच कर सकती हैं और जरूरत पड़ने पर उसे हमेशा के लिए बंद कर देती हैं. इसके उलट, फोन में केवल नंबर ब्लॉक करने से ठग दूसरे लोगों को परेशान करते रहते हैं, क्योंकि उनका नंबर सिस्टम में सक्रिय रहता है.
सिर्फ ब्लॉक करना क्यों नहीं है पर्याप्त
TRAI के अनुसार, फोन पर किसी नंबर को ब्लॉक करना बस आपकी स्क्रीन से उस ठग को दूर करता है. लेकिन उसका असली नंबर बंद नहीं होता, जिससे वह दूसरों को कॉल और मैसेज करके ठगी जारी रख सकता है. इसलिए जरूरी है कि स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत सीधे DND ऐप के जरिए दर्ज कराई जाए, ताकि कार्रवाई हो सके.
TRAI की लोगों को खास सलाह
TRAI ने खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और डिजिटल रूप से कम अनुभव वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें सभी मोबाइल यूजर्स को फॉलो करना चाहिए.
स्पैम और फ्रॉड से बचने के लिए TRAI के निर्देश
- आधिकारिक ऐप स्टोर से TRAI DND ऐप डाउनलोड करें.
- स्पैम कॉल या मैसेज को सिर्फ ब्लॉक न करें, DND ऐप में रिपोर्ट जरूर करें, ताकि नंबर स्थायी रूप से बंद किया जा सके.
- किसी भी कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया लिंक पर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी बिल्कुल साझा न करें.
- धमकी, धमकाने या संदिग्ध कॉल आते ही तुरंत कॉल काट दें.
- किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 पर कॉल करें या सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
- अगर कोई टेलीकॉम संसाधनों का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा हो, तो संचार साथी प्लेटफॉर्म के “Chakshu” फीचर पर रिपोर्ट करें.
ये भी पढ़ें- New Aadhaar App: अब KYC, वेरिफिकेशन और प्राइवेसी होगी और भी आसान, देखें क्या मिलेगा खास
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines