TRAI New Rules: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने टैरिफ रूल्स में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकारी और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कॉल और SMS के लिए भी यूजर्स को खास प्लान उपलब्ध करने होंगे। जिससे अब करोड़ों यूजर्स को सीधा फायदा होगा। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए काफी हेल्पफुल होगी जो सिर्फ कॉल और मैसेज का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है।
नए नियमों में क्या-क्या बदला?
कहा जा रहा है कि अब टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा खास टैरिफ वाउचर यूजर्स को प्रोवाइड करवाना होगा, जो सिर्फ वॉयस कॉल और एसएमएस सर्विस के लिए होगा। इस खास प्लान की वैलिडिटी 365 दिन तक हो सकती है। स्पेशल रिचार्ज कूपन की टाइम लाइन जो पहले 90 दिन तक लिमिटेड थी, अब बढ़ाकर 365 दिन तक कर दी गई है। इतना ही नहीं टेलीकॉम कंपनियां किसी भी अमाउंट का खास रिचार्ज वाउचर जारी कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कम से कम 10 रुपये का वाउचर भी जारी करना होगा।
ग्राहकों को होगा फायदा
अब ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं सर्विस का पैसा देना होगा , जिनका वे इस्तेमाल कर रहे हैं। ये बदलाव सीनियर सिटीजन्स और उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो इंटरनेट डेटा का यूज नहीं करते हैं, खासकर ऐसे यूजर्स जिनके पास घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगा हुआ है।
ट्राई ने इस नए नियम पर क्या कहा?
बता दें कि ट्राई का ये कदम उन यूजर्स को राहत देने के लिए उठाया गया है जो अपने डिवाइस पर सिर्फ कॉलिंग और SMS जैसी सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं। इससे करोड़ों ग्राहकों को ऐसे डेटा प्लान पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। टेलीकॉम कंपनियां अब जल्द ही नए प्लान्स जारी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें : 1 जनवरी से इन 20 स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, देखें फोन्स की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines