TRAI New Rules for Unlimited Calls and Messaging Services: क्या आप भी फर्जी कॉल्स और SMS से परेशान हो गए हैं तो ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया फर्जी कॉल और मैसेज की समस्या को कम करने के लिए एक नया नियम बनाने की तैयारी कर रही है। इस नियम के मुताबिक, अगर कोई सिम कार्ड से रोजाना 50 से ज्यादा कॉल या मैसेज किए जाते हैं, तो उस सिम कार्ड की जांच की जाएगी। वहीं, अगर आप भी ज्यादा SMS करते हैं तो इसका असर आप पर भी पड़ सकता है।
क्यों जरूरी है ये नियम?
दरअसल काफी वक्त से कई लोग फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान हैं। ये कॉल और मैसेज अक्सर लोगों को ठगने के लिए किए जाते हैं। टेलिमार्केटिंग के लिए भी ऐसे मैसेज भेजे जाते हैं। ऐसे में ये नया नियम आपकी काफी मदद कर सकता है।
नए नियम में क्या होगा?
नए नियम के तहत अगर कोई सिम कार्ड से ज्यादा कॉल या मैसेज किए जाते हैं, तो उस सिम कार्ड की जांच की जाएगी। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि कॉल और मैसेज के लिए अलग-अलग टैरिफ प्लान बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अगर कोई सिम कार्ड फर्जी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है, तो उसे ब्लॉक किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कैलेंडर ईयर 2022-23 में करीब 59 हजार मोबाइल नंबर्स को टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से ब्लॉक किया गया है।
ये भी पढ़ें : iPhone में भी आ गया लोगों को गायब करने वाला फीचर!
क्यों बनाया जा रहा है ये नियम?
ट्राई ने पाया है कि कई सिम कार्ड से रोजाना बहुत सारे कॉल और मैसेज किए जाते हैं। ये सिम कार्ड अक्सर फर्जी गतिविधियों में इस्तेमाल होते हैं। कहीं न कहीं इसमें टेलिकॉम कंपनियों की ओर से अनलिमिटेड कॉल और मैसेज वाले टैरिफ प्लान भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए ट्राई चाहता है कि ऐसे सिम कार्ड्स को पहचान कर ब्लॉक किया जाए।
आप भी दे सकते हैं अपनी राय
यही नहीं आप 9 अक्टूबर तक ट्राई को अपनी राय भी दे सकते हैं। जिसमें वॉयस कॉल और SMS दोनों के लिए अलग-अलग टैरिफ पेश किए जाएं या नहीं आप इसके बारे में क्या सोचते हैं ये बता सकते हैं। साथ ही फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहें। अपने मोबाइल नंबर को ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
12 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
14 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines