TRAI New Rules Airtel Non-Internet Plans: हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने एक नया नियम जारी किया। जिसके बाद से टेलीकॉम कंपनियों को कहा गया था कि वे जल्द से जल्द ऐसे प्लान पेश करें जिसमें सिर्फ वॉयस और SMS की सुविधा मिले। ये उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो या तो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरे SIM को सिर्फ एक्टिव और कॉलिंग के लिए रखना चाहते हैं। इसी नए नियम के बाद एयरटेल ने अपने ऐसे ही दो जबरदस्त प्लान पेश किए हैं। ऐसे में जल्द ही जियो भी कुछ ऐसे ही प्लान जारी कर सकता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
509 रुपये का प्रीपेड प्लान
नए 509 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है और यह उन लोगों के लिए है जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन उन्हें सिर्फ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री एसएमएस की जरूरत है। प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिल रहा है। हालांकि पहले इस 509 रुपये वाले प्लान में 6GB मोबाइल डेटा भी मिलता था। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने बेनिफिट्स देने की जगह उल्टा यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।
डेटा भी चाहिए तो ये प्लान करें चेक
वहीं, अगर आप एक रेगुलर प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं जो असीमित वॉयस कॉल, फ्री एसएमएस और कभी-कभी मोबाइल डेटा के लिए 569 रुपये का प्लान देख सकते हैं, जिसमें समान वैधता और वॉयस और एसएमएस बेनिफिट्स हैं लेकिन 6GB मोबाइल डेटा भी मिल रहा है।
1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान
कंपनी 1,999 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड प्लान भी ऑफर कर रही है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3000 मुफ़्त एसएमएस की सुविधा तो मिलती है लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं मिलता। हालांकि, यह एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और फ्री हैलो ट्यून्स एक्सेस ऑफर करता है। ऊपर बताए गए तीनों प्लान्स स्पैम फाइटिंग नेटवर्क सॉल्यूशन के साथ आते हैं और फ्री एसएमएस लिमिट के बाद, आपसे 1 रुपये और 1.5 रुपये प्रति एसएमएस चार्ज करते हैं।
ये भी पढ़ें : गजब के AI फीचर्स, पावरफुल कैमरा के साथ Galaxy S25 Series लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
संबंधित खबरें
सामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 hr agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
23 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines