TRAI New Rule Change From 1 November 2024: पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामले बढ़ गए हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में बदलाव हो रहा है, वैसे-वैसे स्कैमर्स और फ्रॉडस्टर्स के लिए भी लोगों के साथ ठगी करना आसान हो रहा है। हालांकि, उनकी ठगी को रोकने के लिए सरकार एक्शन मोड में है और लगातार कोशिशें कर रही हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) यानी TRAI द्वारा टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वो अपने सिम कार्ड यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सख्ती बरतें।
ऐसे में रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए स्कैमर्स से बचना आसान हो सकेगा और उनकी टेंशन कम हो सकेगी। सिम कार्ड से जुड़े नियम 1 नवंबर से लागू हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
Fake और Spam Calls से मिलेगी मुक्ति!
सरकार की ओर से फेक कॉल्स और मैसेज पर रोक लगाने के लिए कदम बढ़ाया जा रहा है। TRAI के अनुसार टेलीकॉम ऑपरेटर्स को फेक कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फेक कॉल्स और मैसेज के जरिए स्कैमर्स लोगों के साथ ठगी कर उनका बैंक खाता खाली कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- New Rules: 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं 10 नियम, जानें आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर?
1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम
नए नियम के अनुसार फोन पर आने वाली कॉल्स और मैसेज की पहले ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा जांच की जाएगी। इन नंबर्स के कुछ कीवर्ड्स की पहचान करके उन मैसेज और कॉल्स को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अलावा सिम कार्ड यूजर्स अगर शिकायत कर देंगे, तब भी उन मैसेज और कॉल नंबर्स को ब्लॉक कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही ये मॉडल तैयार हो जाएगा जिससे ठगी को रोकने में मदद मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- 1 नवंबर से जियो, एयरटेल, और Vi के ग्राहकों की बढ़ेगी टेंशन! नहीं मिलेगा OTP
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
50 mins agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines