TRAI New Rule Change From 1 November 2024: क्या आप रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल ( Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या बीएसएनएल (BSNL) का सिम कार्ड यूज करते हैं? अगर हां, तो टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा 1 नवंबर से सिम यूजर्स के लिए कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए समस्या बढ़ सकती है।
क्या नहीं आएगा 1 नवंबर से ओटीपी?
1 नवंबर 2024 से टेलीकॉम कंपनियों द्वारा ओटीपी को रोका जा सकता है। दरअसल, ऑनलाइन लेनदेन से लेकर अन्य सर्विस के लिए फोन नंबर आने वाले ओटीपी पर रोकने की तैयारी में एयरटेल, वीआई, जियो और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियां कदम उठा सकती हैं।
स्कैमर्स पर लगेगी लगाम
नए नियम के लागू होने पर लोगों के लिए ओटीपी को हासिल करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन इस कदम से बढ़ते स्कैम और फ्रॉड को रोका जा सकता है। दरअसल, ट्राई के नए नियम के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वो स्पैम नंबर्स को ब्लॉक कर दें। ऐसे में कंपनियां अपने सिम यूजर्स तक मैसेज पहुंचने से पहले ही मैसेज को स्पैम लिस्ट में डालकर नंबर ब्लॉक कर सकती हैं।
1 नवंबर से लागू हो जाएगा नियम
डेटा के अनुसार भारत में हर दिन 1.5 से 1.7 अरब मैसेज सेंड होते हैं। नए नियम के अनुसार मैसेज पर रोक लगाने के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तैयारी पूरी है लेकिन टेलीमार्केटर्स और प्रमुख संस्थाओं (पीई) की तरफ से कुछ काम पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों ने भारतीय रिजर्व बैंक से कुछ समय और मांग है।
टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि वो 1 दिसंबर से पूरी तरह से नियमों को लागू कर देंगे जिसके बाद फ्रॉड या स्कैम मैसेज के माध्यम से आने वाले ओटीपी पर रोक लगाई जा सकेगी।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में OTP से संबंधित कई मामले दर्ज हुए हैं और कई लोग लिंक्स, ऐप्स और वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए हैं, जिसे देखते हुए साइबर पुलिस ओर सरकार की ओर से बचाव के लिए टिप्स जारी किए जा रहे हैं, साथ ही तमाम नियमों में बदलाव किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से पेमेंट करना है आसान! जानें कैसे मिलता है AEPS की सुविधा का फायदा
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
8 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
13 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
15 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines