TRAI New OTP Rules: क्या आप भी Jio, Airtel, Vi या BSNL यूजर हैं और फर्जी मैसेज से परेशान हो गए हैं? तो अब चिंता न करें। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI कल यानी 11 दिसंबर से एक नया नियम लागू करने जा रहा है। दरअसल, TRAI ने हाल ही में ‘मैसेज ट्रेसिबिलिटी’ नियम लाने का ऐलान किया था, जो 11 दिसंबर 2024 से लागू होने जा रहा है।
पहले कहा जा रहा था कि ये नियम 1 दिसंबर से लागू होगा लेकिन इससे पहले ही TRAI ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी डेडलाइन को बढ़ दिया। यह नियम खासतौर पर फर्जी और अनऑथराइज्ड मैसेज को रोकने के लिए बनाया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
पहले समझिए क्या है ये नया नियम?
TRAI ने साफ कहा है कि 11 दिसंबर 2024 से किसी भी ऐसे मैसेज को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा, जिसमें टेलीमार्केटर्स द्वारा निर्धारित नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा। इस बदलाव से मैसेज की ट्रेसबिलिटी अच्छी होगी और फेक लिंक और धोखाधड़ी वाले मैसेज को ट्रैक और ब्लॉक करना आसान होगा।
क्यों टली डेडलाइन?
हालांकि, ये नियम पहले 1 दिसंबर 2024 से लागू होने वाला था, लेकिन तैयारियों की कमी के चलते इसे अब 11 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है। TRAI ने टेलीमार्केटर्स और इंस्टीटूशन्स को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी नंबर सीरीज को अपडेट करें।
कैसे काम करेगा नया नियम?
नया नियम लागू होने के बाद बिना वैध सीरीज वाले मैसेज ऑटोमैटिक रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। बैंक, कंपनियां या अन्य टेलीमार्केटर्स बनकर भेजे गए फर्जी मैसेज अब सफल नहीं होंगे। यही नहीं इससे स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी वाले मैसेज के जरिए की जाने वाली ठगी को कम करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
साइबर ठग अक्सर फेक लिंक और मैसेज के जरिए भोले-भाले लोगों को टारगेट करते हैं। वे खुद को बैंक अधिकारी या टेलीमार्केटर बताकर पर्सनल डिटेल्स चुराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ट्राई का ये नियम ऐसे स्कैमर्स पर लगाम लगाने में मदद करेगा। यही नहीं इस नियम के आने से आपको कोई भी फर्जी OTP भी नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines