TRAI New Numbering Plan: भारत में लगातार मोबाइल यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। आजकल एक व्यक्ति दो-दो सिम कार्ड यूज कर रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं आने वाले दिनों में नंबर्स की शॉर्टेज होना लगभग तय है। इसी को देखते हुए TRAI ने एक Consultation Paper इशू किया है, जो नेशनल नंबरिंग प्लान से जुड़ा हुआ है। भारत में लगातार बढ़ रहे मोबाइल यूजर्स की संख्यां को देखते हुआ कंसल्टेशन पेपर में नेशनल नंबरिंग प्लान को चेंज करने को कहा गया है। बता दें कि 21 साल पहले 2003 में नेशनल नंबरिंग प्लान बदला गया था। हालांकि अब तेजी से बढ़ रहे यूजर्स और 5G नेटवर्क के विस्तार को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा रहा है।
क्या है ये नेशनल नंबरिंग प्लान?
नेशनल नंबरिंग प्लान एफ्फिसिएंट कम्युनिकेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट करने में काफी मदद करता है। टेलीकम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट यानी DoT मोबाइल नेटवर्क के लिए Telecommunications identifiers का मैनेजमेंट करता है। जानकारी के अनुसार 2003 में नेशनल नंबरिंग प्लान को 75 करोड़ टेलीफोन कनेक्शन को अलोकेट करने के लिए बनाया गया था। वहीं, इस पर मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन का कहना है कि 21 साल बाद नंबरिंग रिसोर्स काफी बड़े रिस्क में आ गया है।
ये भी पढ़ें : Instagram के साथ अब WhatsApp पर भी मिलेगा ‘Blue Tick’, जानें कैसे?
टेलीडेंसिटी पहुंची 85 परसेंट के पार
एक रिपोर्ट के अनुसार देश में इस वक्त 1,199.28 मिलियन टेलीफोन यूजर्स हैं जिससे 31 मार्च 2024 तक भारत की टेलीडेंसिटी 85 परसेंट को पार कर गई है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि टेलीडेंसिटी एक क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक सौ व्यक्तियों के लिए टेलीफोन कनेक्शन की संख्या है। कहा जा रहा है कि मौजूदा नंबर अलोकेशन सिस्टम को भी यूटिलाइज करने में समस्या आ रही है। इसी लिए अब नई सीरीज के नंबर जल्द आ रहे हैं।
आ रहे हैं नई सीरीज के नंबर
ताजा रिपोर्ट के अनुसार नए नंबरिंग प्लान के आने से टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, VI नए नंबर जारी कर सकेंगी। इसके साथ ही आपको भी नए नंबर को चुनने में और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। अभी DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को रिसाइकिल किए गए नंबर जारी करने के लिए कहा है। बता दें कि ये वो नंबर हैं जो काफी वक्त से बंद पड़े हैं। अब इन्हें नए यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि इससे आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
iPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 hr agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines