Toxic Panda Malware: भारत में 95% से ज्यादा यूजर्स हैं, जो एंड्रॉइड आपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ToxicPanda नाम का एक नया मैलवेयर सामने आया है, जो Android यूजर्स के बैंक अकाउंट को निशाना बनाकर उनके लिए एक बड़ा खतरा बन रहा है। हालांकि अभी भारतीय इससे प्रभावित नहीं हैं, मगर सावधानी बरतना जरूरी है।
जैसा कि हम जानते हैं कि साइबर सिक्योरिटी आज के समय में एक अहम समस्या है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ हैकर्स और स्कैमर्स रोज नया विकल्प निकाल रहे हैं, ताकि लोगों को ठग सके। आए दिन हम किसी नए स्कैम या मैलवेयर अटैक के बारे में सुनते हैं, जो लोगों को निशाना बना रहे हैं। आज हम ToxicPanda ट्रोजन के बारे में बात करेंगे।
ग्लोबल लेवल पर कर रहा अटैक
ये ट्रोजन ग्लोबल लेवल पर तेजी फैला रहा है, जो किसी विश्वसनीय ऐप के रूप आपके सामने आता है और आपको निशाना बना सकता है। ये नया मैलवेयर ग्लोबल लेवल पर फैल रहा है, जो Android यूजर्स और उनके बैंक अकाउंट को जोखिम में डाल रहा है। बता दें कि ToxicPanda ट्रोजन मैलवेयर Google Chrome और बैंकिंग ऐप के रूप में खुद को सामने ला रहा है। साइबर सिक्योरिटी फर्म Cleafy की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने बताया कि ToxicPanda ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में 1,500 से अधिक डिवाइस को प्रभावित किया है।
ToxicPanda (AI Generated)
कैसे काम करता है ट्रोजन?
रिसर्चर्स ने बताया ToxicPanda एक फाइनेंस सेंट्रिक ट्रोजन है, जो TgToxic नाम के मैलवेयर फैमिली से आया है। यह एक एडवांस मैलवेयर है, जो स्टैंडर्ड बैंकिंग सिक्योरिटी को भी दरकिनार कर सकता है और यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकता है। ToxicPanda साइट लोडिंग के जरिए फैलता है, जब आप Google Play या Galaxy Store के बजाय कहीं और से ऐप डाउनलोड करते हैं तो ये आपके डिवाइस में आ सकता है।
इस ट्रोजन का उपयोग करके हैकर्स सबसे पहले एंड्रॉइड की एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं को अपने कंट्रोल में कर लेते हैं और वन-टाइम पासवर्ड को इंटरसेप्ट करके स्कैम को अंजाम देते हैं। सबसे खतरनाक बात ये हैं कि ये हैकर्स को आपके आपके डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल करने देता है, जिससे वे दुनिया के किसी भी कोने से आपको लूट सकते हैं।
बता दें टॉक्सिकपांडा ट्रोजन खुद को Google Chrome या लोकप्रिय बैंकिंग ऐप जैसे विश्वसनीय एप्लिकेशन के रूप में दिखा सकता है। अब तक सैकड़ों यूजर इस ट्रोजन से प्रभावित हुए हैं, जिसमें इटली के 56.8 प्रतिशत, पुर्तगाल के 18.7 प्रतिशत, हांगकांग के 4.6 प्रतिशत, स्पेन के 3.9 प्रतिशत और पेरू के 3.4 प्रतिशत यूजर्स शामिल हैं।
कैसे रहें सुरक्षित?
- केवल Google Play Store या Galaxy Store जैसे ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
- फोन सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें क्योंकि कंपनियां मैलवेयर से बचने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी करती हैं।
- आपके डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप को भी अप-टू-डेट रखें।
- ऑफिशियल स्टोर से बाहर के किसी ऐप को ब्राउज करते या इस्तेमाल करते समय इंस्टॉलेशन प्रॉम्प्ट को अनदेखा करें, क्योंकि इनमें मैलवेयर हो सकता है।
यह भी पढ़ें – लाखों OnePlus फैंस के लिए गुड न्यूज, सिर्फ 40 हजार में आ रहा है OnePlus 13R? फीचर्स हुए लीक
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines