Toshiba C350NP Smart Google TV: क्या आप भी काफी वक्त से एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो आपके लिए गुड न्यूज है। जी हां, Toshiba कंपनी ने भारतीय बाजार में 43, 50, 55 और 75 इंच के दमदार स्मार्ट TV लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस सीरीज को C350NP Smart Google TV के नाम से पेश किया है। बता दें कि तोशिबा जापान की नंबर 1 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो खास भारतियों के लिए ये नई सीरीज के 4K टीवी लेकर आई है।
मिलेगा AI 4K Upscaling
यही नहीं इन सभी स्मार्ट टीवी में आपको डॉल्बी विजन के साथ-साथ AI 4K Upscaling जैसे कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। डॉल्बी विजन इस टीवी के साउंड को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। खास बात यह है कि स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के जरिए आप तोशिबा के ये नए टीवी खरीद सकेंगे। चलिए इन नए टीवी के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
Toshiba C350NP Smart Google TV के फीचर्स
Toshiba के इन नए स्मार्ट टीवी में आपको REGZA Engine ZR टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। यही नहीं 4K रिज़ॉल्यूशन व्यूइंग एक्सपीरियंस को और भी खास बना देता है। टीवी की डिस्प्ले क्वॉलिटी को बढ़ाने के लिए इसमें अडवांस कलर करेक्शन को भी जोड़ा गया है। सभी स्क्रीन साइज मॉडल्स में कंपनी AI 4K अपस्केलिंग दे रही है। कलर री-मास्टर के साथ इस टीवी में सुपर कॉन्ट्रास्ट बूस्टर फीचर भी मिल रहा है।
मिलेगा तगड़ा Viewing एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डाइनैमिक टोन मैपिंग फीचर भी मिल रहा है। दरअसल ये फीचर हर फ्रेम को पहले एनालाइजर करता है उसके बाद ही ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है जिसे आपको बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह नए टीवी काफी स्लीक डिजाइन के साथ आते हैं जिसमें आपको अल्ट्रा-थिन बेजल देखने को मिल रहे हैं। कंपनी टीवी के साथ एक प्रीमियम स्टैंड भी दे रही है जिससे आप इन्हें कहीं भी रख सकते हैं। ये टीवी आपको घर पर सिनेमा हॉल जैसा मजा देंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines