Top 8kg Front Load Washing Machine: कपड़ों की बेहतरीन धुलाई चाहिए तो फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेस्ट मानी जाती हैं। ये पानी और बिजली की बचत करती हैं। टॉप लोड वॉशिंग की तुलना में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन महंगी जरूर होती हैं। लेकिन इनकी लाइफ और कार्य छमता बेहतर होती है। अगर आपकी फैमिली में 5-7 लोग हैं और आप एक एडवांस्ड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 8kg वाली बेस्ट मशीन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं….
Godrej 8 Kg 5 Star Front Load Washing Machine
गोदरेज, भारत का वैल्यू फॉर मनी ब्रांड है। 8kg में आप कंपनी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (WFEON CRS 8012 5.0 FKEDM MTBK) को चुन सकते हैं। 5 स्टार, AI पावर्ड, इनबिल्ट हीटर, फेब्रिक सेफ, ड्रम, स्टीम वॉश, चाइल्ड लॉक और असंतुलित लोड सेंसर जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।
AI-पावर्ड टर्बिडिटी (turbidity)सेंसिंग टेक्नोलॉजी कपड़ों से डिटर्जेंट अवशेष को 50% तक अधिक हटाकर बेहतर फैब्रिक केयर और स्किन सुरक्षा सुनिश्चित करती है। नई गोदरेज AI-संचालित फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों की यह रेंज भारत के प्रमुख स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ₹51,000 की शुरुआती MRP पर उपलब्ध है। गोदरेज इस मशीन पर 4 साल की विस्तारित (कॉम्प्रिहेंसिव) वारंटी दे रहा है।
LG 8 Kg, 5 Star Front Load Washing Machine
एलजी की वॉशिंग मशीन कीमत दूसरे ब्रांड्स की तुलना में थोड़ी महंगी जरूर होती हैं लेकिन ड्यूरेबिलिटी बेहतर होती है।8Kg में आप एलजी की 5 स्टार रेटिंग वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (FHB1208Z4M) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। अगर घर में 5-6 लोग हैं तो आप LG को चुन सकते हैं। यह मशीन Wi-Fi, डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी, स्टीम, 6 मोशन, टच पैनल और हीटर के साथ आती है। अमजेन इंडिया पर इस मॉडल की कीमत 34,990 रुपये है। 1200 RPM पर यह तेजी से कपड़े सुखाने में मदद करती है। इस महीने की बॉडी स्टील की है जो लम्बे समय तक साथ देती है।
Haier 8 kg 5 Star Front Load Washing Machine
हायर की 8Kg वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (HW80-IM12929C)आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। यह 525mm सुपर ड्रम के साथ आती है। इसमें इन्वर्टर, इन-बिल्ट हीटर जैसी खूबियां शामिल हैं। इसमें PuriSteam हाइजीन वॉश टेक्नोलॉजी मिलती है जो स्टीम फंक्शन के जरिये कपड़ों को फ्रेश करता है और 99% कीटाणुओं और एलर्जी को खत्म करता है। अमेजन इंडिया पर इस मशीन की कीमत 28,990 रुपये है।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली AI कलर पैनल वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हुई लॉन्च, LG और Samsung से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
4 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
9 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
11 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines