Mini QD LED TV: इस समय बाजार में LED और QLED स्मार्टटीवी काफी पसंद किये जा रहे हैं। लेकिन अब टीवी देखने का मज़ा अब और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। अब आपका घर ही बन जाएगा सिनेमा हॉल क्योंकि अब ज़माना बिग साइज़ Mini QD LED TV का है। आम स्मार्टटीवी की तुलना में ये बेहतर पिक्चर क्वालिटी, ज्यादा रिफ्रेश रेट और दमदार साउंड ऑफर करते हैं। अगर आप एक बिग साइज़ वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ टॉप मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Haier Mini QD LED TV
- स्क्रीन साइज़:75 इंच
- कीमत: 1,89,990 रुपये
Haier एक स्मार्ट टीवी प्रीमियम होने के साथ होते हैं वैल्यू फॉर मनी भी होते हैं। कंपनी क्वालिटी के मामले में LG और सैमसंग को कड़ी टक्कर देती है। हायर (Haier M95)का 75 इंच वाला Mini QD LED TV आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बातब ये है कि इस टीवी में Harmon Kardon का साउंड सिस्टम दिया है,साथ ही इसमें Dolby Atmos और 2.1 Ch के साथ 60W के स्पीकर दिए है जो सब-वूफर के साथ आते हैं। यह स्मार्ट गूगल टीवी Dolby Vision IQ से लैस है। इस टीवी के एक सोलर रिमोट कंट्रोलर मिलता है। इस टीवी में हाई क्वालिटी साउंड के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसकी कीमत भले ही ज्यादा हो पर यह टीवी क्वालिटी के मामले में निराश होने का मौका नहीं देगा। फ्लिप्कार्ट पर Haier Mini QD LED TV की कीमत 1,89,990 रुपये है।
Thomson Mini QD LED TV
- स्क्रीन साइज़:75 इंच
- कीमत:95,999 रुपये
Thomson ने हमेशा से ही अपने ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट्स ऑफर किये हैं। नई Mini QD LED TV सीरीज में कंपनी का 75 इंच (189 cm) इंच वाला मॉडल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस टीवी का साइज़ इतना बड़ा है कि आपका रूम ही सिनेमा हॉल बन जाएगा। इतना ही नहीं इसमें 6 स्पीकर्स के साथ 108W का साउंड आउट मिलेगा। इसमें दो वूफर लगे हैं। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos मिलेगा। इसमें 1500 Nits ब्राइटनेस और HDR 10 मिलेगा जिसकी मदद से पिक्चर क्वालिटी जबरदस्त मिलेगी। फ्लिप्कार्ट पर Thomson Mini QD LED TV की कीमत 95,999 रुपये है।
TCL Mini QD LED TV
- स्क्रीन साइज़:75 इंच
- कीमत: 1,09,990 रुपये
मार्केट में TCL के स्मार्ट टीवी भी आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। TCL C6K 75 इंच 4K Mini LED स्मार्ट गूगल टीवी आप देख सकते हैं। यह 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे आपको मिलती ही स्मूथ वीडियो क्वालिटी। इस टीवी में 40 W ONKYO 2.1 Ch साउंड सिस्टम दिया है। फ्लिप्कार्ट पर Thomson Mini QD LED TV की कीमत 1,09,990 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M36 5G: 4K सेल्फी रिकॉर्डिंग, प्रीमियम डिजाइन, जानिए कैसी है परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
11 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
14 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
16 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines