Top 5 Phone under 2000: अगर आप फीचर फोन यूज करना पसंद करते हैं, तो मार्केट में अभी भी कई ऐसे फोन हैं जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। अपनी खासियत और डिजाइन के कारण इन फोन को काफी पसंद किया जाता है।
भले ही वक्त के साथ भारतीय बाजार में स्मार्टफोन का क्रेज ज्यादा है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो फीचर्स फोन को पसंद करते हैं। नोकिया, मोटोरोला और सैमसंग जैसी कंपनी के फीचर्स फोन अभी भी लोगों के बीच चर्चाओं में है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फीचर फोन लाएं हैं जिनकी कीमत 2000 रुपये से कम हैं। आइए टॉप 5 फीचर फोन के बारे में जानते हैं।
Samsung Guru Music 2
मार्केट में सैमसंग गुरु म्यूजिक 2 को भी एक अच्छा फीचर फोन कहा जाता है। इसकी कीमत 1,994 रुपये है जिसे आप अमेजन के माध्यम से खरीद सकते हैं। कीपेड वाले इस फोन में 4MB तक की रैम है। इसमें MP3 गाने सुनने की सुविधा मिलती है।
Lava Flip Feature Phone
आप लावा फ्लिप नामक फीचर फोन ले सकते हैं। इस फोन को अमेजन पर 1,699 रुपये में बेचा जाता है। फोन को फुल चार्ज करके 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन के पीछे VGA कैमरा दिया गया है।
Motorola A10
मोटोरोला A10 में 1750mAh की बैटरी है जो FM के साथ आता है। इस फोन में डुअल सिम और 32GB स्टोरेज है। अमेजन पर Motorola A10 की कीमत 1,399 रुपये है।
Nokia 105
नोकिया 105 Single SIM एक फीचर फोन है। ये बिल्कुल वैसा ही जैसे पहले के समय में आया करता था। की-पेड वाले इस फोन में स्नेक गेम भी मिलेगा। अमेजन पर इसकी कीमत 1,299 रुपये है जिसके चार कलर ऑप्शन है।
Quickshel M16
Quickshel M16 को काफी कम कीमत में मिलता है। इसकी कीमत 1000 रुपये से कम है। फोन में डुअल सिम और FM रेडियो समेत MP3 भी है। फोन में 1800mAh की बैटरी है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
16 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
18 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
20 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
21 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
23 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines