---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

मोबाइल चार्जिंग भी हो सकती है जानलेवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती? जान लें टिप्स

Tech Tips and Tricks in Hindi: मेरठ में मोबाइल चार्जिंग के दौरान घर में आग लग गई, जिसमें झुलसने से चार बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। अक्सर हम घर में पुराने या ऐसे चार्जर जिसका तार टूटा होता है का इस्तेमाल करते रहते हैं, जो जानलेवा हो सकता है।

---विज्ञापन---

Tech Tips and Tricks in Hindi: मेरठ में बीते दिनों मोबाइल चार्जिंग के दौरान घर में आग लग गई। इस आगजनी में माता-पिता समेत छह बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। घायलों में चारों बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, दंपति अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अक्सर हम घर में पुराने या ऐसे चार्जर जिसका तार टूटा होता है का इस्तेमाल करते हैं। हम लोग कंपनी के महंगे चार्जर की बजाए लोकल कंपनी का सस्ता चार्जर खरीद लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। जानकारों के अनुसार सस्ते चार्जर या ऐसे चार्जर जो चार्जिंग के दौरान गर्म हो जाते हैं को तुरंत बदल लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

सस्ते मोबाइल चार्जर में ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम

एक्सपर्ट कहते हैं कि हमें कभी भी मार्केट से सस्ता मोबाइल चार्जर नहीं लेना चाहिए। हमेशा जिस ब्रांड का फोन हो उस कंपनी के ही चार्जर खरीदें। ऐसे चार्जर खरीदें तो आपके फोन की क्षमता के अनुसार उसे चार्ज करने के लिए प्रमाणित हो। सस्ते मोबाइल चार्जर लेने से वह जल्दी गर्म हो जाते हैं। उनमें आग लगने का खतरा बना रहता है। वह मोबाइल चार्ज करने में अधिक बिजली की खपत करते हैं और जल्दी खराब हो जाते है।

बिस्तर पर रखकर चार्ज न करें

मोबाइल को बिस्तर, सोफा पर रखकर चार्ज करने से बचना चाहिए। कोशिश करें मोबाइल किसी ऐसी जगह पर रखकर चार्ज करें जिससे उसकी सतह ज्यादा गर्म न हो और उसमें हवा लगती रहे। मेरठ हादसे में बिस्तर पर रखकर मोबाइल चार्ज किया जा रहा था। अचानक चार्जर में शॉर्ट-सर्किट हुआ और चिंगारी से बिस्तर ने आग पकड़ ली, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।

---विज्ञापन---

धूप में चार्ज न करें

फोन को धूप में रखकर चार्ज न करें। दरअसल, चार्जिंग के दौरान मोबाइल गर्म हो जाता है। ऐसे में धूप उसका तापमान और बढ़ा देती है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर असर डालता है। इसके अलावा चार्जर का तार टूट जाए, चार्जर गर्म होने लगे या गर्म होने के बाद उसका कोई हिस्सा जल जाए तो तुरंत उसे बदल लेना चाहिए। बैटरी जल्दी गर्म होने लगे तो भी चार्जर को चेक कर लेना चाहिए कहीं वह ज्यादा पुराना तो नहीं हो गया है।

First published on: Mar 27, 2024 04:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola