Tips for Maintaining Efficiency of Refrigerator: हम सभी जानते हैं कि फ्रिज हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ हमारे खाने को ताजा रखता है बल्कि हमारी डेली लाइफ को भी आसान बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपका फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है। जब हम फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भरते हैं, कॉइल्स को साफ नहीं करते, गलत तापमान सेट करते हैं, दरवाजे की सील की जांच नहीं करते, दरवाजा खुला छोड़ देते हैं या अजीब आवाजों को नजरअंदाज करते हैं तो हम अनजाने में अपने फ्रिज की लाइफ कम कर रहे हैं।
अगर आप भी इन में से ऐसा कुछ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। भूलकर भी ऐसी गलतियां न करें। अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सालों-साल नए जैसा चले तो कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
Fridge को खराब कर देती हैं ये 7 गलतियां
फ्रिज को ओवरफिल न करें: अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज जल्दी खराब न हो तो उसे कभी भी ओवरफिल न करें। ज्यादा सामान रखने से फ्रिज को ठंडा रखने में दिक्कत होती है।
कॉइल्स को साफ करें: धूल से ढकी कॉइल्स फ्रिज के ठंडा होने में मुश्किल डालती हैं। इसलिए समय समय पर इसकी जांच जरूर करें और इसकी सफाई का खास ध्यान रखें।
सही तापमान सेट करें: बहुत कम या बहुत ज्यादा तापमान फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा वेदर कंडीशन को देखते हुए ही फ्रिज का तापमान सेट करें। इससे न सिर्फ फ्रिज की लाइफ अच्छी होगी बल्कि बिजली का बिल भी कम आएगा।
दरवाजे की सील चेक करें: फ्रिज में खराब सील के कारण ठंडी हवा बाहर निकल जाती है। जिसकी वजह से फ्रिज को अंदर कूलिंग बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़त है जिसके चलते बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगता है।
ये भी पढ़ें : Amazon Diwali Sale में 37 हजार रुपये तक सस्ते हुए ये 5 स्मार्टफोन, देखें बेस्ट डील्स
फ्रिज का दरवाजा जल्दी बंद करें: दरवाजा खुला छोड़ने से फ्रिज को एक्स्ट्रा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। जो लॉन्ग टाइम में फ्रिज की लाइफ पर असर डालता है। इसलिए जैसे ही आपका काम हो जाए तो फ्रिज का डोर बंद कर दें।
अजीब आवाजें: कई बार फ्रिज खराब होने से पहले ही कई तरह के संकेत देने लगता है। फ्रिज से अलग अलग तरह की आवाजें आने लगती हैं। यह किसी खराबी का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे कभी भी इग्नोर न करें।
गर्म खाना न रखें: फ्रिज में कभी भी गर्म खाना न रखें। इससे फ्रिज का तापमान बढ़ जाता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
11 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines