Tim Cook On Apple iPhone launch: ऐप्पल हर साल एक नया आईफोन पेश करता है। कंपनी ने 2023 में आईफोन 15 का अनावरण किया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। iPhone के शौकीन लोग प्रीमियम स्मार्टफोन के लेटेस्ट वर्जन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2007 में iPhone 1 के लॉन्च के बाद से अब तक इस स्मार्टफोन में 15 अपग्रेड हो चुके हैं। अब, ऐप्पल के सीईओ टीम कुक ने एक इंटरव्यू में इस बात का जवाब दिया है जब उनसे पूछा गया कि क्या हर साल एक नया आईफोन लॉन्च करना वाकई जरूरी है?
हर साल आईफोन लॉन्च किए जाने पर क्या बोले टिम कुक?
ब्रुट से बातचीत के दौरान एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक से पूछा गया है कि क्या हर साल आईफोन लॉन्च करना जरूरी है। इसके जवाब में टिम कुक ने कहा, ”मुझे लगता है कि हर साल आईफोन 15 पेश करना बहुत अच्छी बात है। हम एक्सचेंज का भी ऑप्शन देते हैं। इसलिए आईफोन यूजर अपने पुराने हैंडसेट को बदलकर एक नए फीचर वाला फोन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही हम पुराने फोन को नया डिवाइस बना देते हैं।”
Apple iPhone 15
ऐप्पल ने 12 सितंबर को ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में अपने iPhone 15 को लॉन्च किया जिसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत, अमेरिका, दुबई सहित विश्व भर में आईफोन 15 की जबरदस्त मांग है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है, जो किसी भी iPhone के लिए पहला है। iPhone 15 के सभी मॉडलों में शानदार डिस्प्ले के साथ फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ेंः 10 हजार से कम में मिल रहे हैं पावरफुल Smartphones, सेल की आखिरी डेट आज
Apple iPhone 15 Price
iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है जबकि iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये है। वहीं, iPhone 15 Pro को 1,34,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines