Apple CEO Tim Cook Early Struggles: अक्सर हम जब किसी बड़ी कंपनी के सीईओ के संघर्ष के बारे में बात करते हैं, तो हमेशा कोई न कोई प्रेरित करने वाली कहानी सामने आती है। ऐसी ही एक कहानी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी शेयर की है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने शुरुआती काम के अनुभवों के बारे में बताते हुए शेयर किया कि कैसे उन्होंने लीडरशिप और हार्ड वर्क के महत्व को सीखा।
टिम ने टेबल मैनर्स पॉडकास्ट पर दिए गए एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती करियर के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका पहला काम 11 साल की उम्र में अखबार बांटने का था। इसके बाद, 14 साल की उम्र में उन्होंने फास्ट-फूड चेन Tastee-Freez में बर्गर बनाने का काम किया।
मेहनती परिवार से मिली प्रेरणा
बता दें कि टिम कुक अमेरिका के अलबामा स्टेट के एक छोटे से शहर रॉबर्ट्सडेल में पले-बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने बचपन से ही उन्हें कड़ी मेहनत का महत्व सिखाया। कुक के अनुसार, उनके बचपन के काम और उनके माता-पिता की सिखाई हुई बातें आज भी उनका मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती नौकरियों से मिले सबक ने उन्हें चुनौतियों से धैर्य के साथ निपटने में मदद की।
कैसे बने ग्लोबल टेक लीडर?
जैसा कि हम बता चुके हैं कि टिम कुक एक साधारण परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। उन्होंने ऑबर्न यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद, उन्होंने IBM जैसी नामी टेक कंपनियों में काम किया। इसके बाद 1998 में एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने उन्हें एप्पल में शामिल होने को कहा। यहां कुक ने कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड ऑपरेशंस के रूप में अपना करियर शुरू किया।
2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद, टिम कुक ने एप्पल के सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभाली। तब से उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और एप्पल को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से एक बना दिया।
कैसे करते हैं काम?
इंटरव्यू में टिम कुक ने अपनी डेली लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका दिन सुबह 5 बजे से पहले शुरू होता है। कुक ने कहा कि सुबह का ये समय उन्हें अपने खास कामों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। यह समय उन्हें पूरे दिन के काम को बेहतर तरीके से मैनेज करने देता है।
टिम कुक ने भविष्य में रिटायरमेंट लेने की अपनी प्लानिंग के संकेत भी दिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी रिटायरमेंट का मतलब काम से पूरी तरह दूर होना नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे एक्टिव और फिजिकली बिजी रहना पसंद करेंगे, क्योंकि वह खुद को पूरी तरह स्लो होते नहीं देख सकते।
यह भी पढ़ें- Google ने लाखों यूजर्स को दिया तोहफा! इन Gemini AI फीचर्स के लिए अब नहीं देने 1,500 रुपये
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines