eBay TikTok Smartphones: अमेरिका में TikTok बैन के खतरे के बीच कुछ स्मार्टफोन सेलर्स ने इसका कुछ अलग तरह से फायदा उठाना शुरू कर दिया है। जी हां, eBay और Facebook Marketplace जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे स्मार्टफोन बिक रहे हैं, जिनमें पहले से TikTok इन्स्टॉल्ड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी कीमतें $50,000 यानी लगभग 41 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई है, हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कितने खरीदार सच में इतनी ऊंची कीमत चुका कर इन्हें खरीद रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
नए यूजर्स नहीं कर सकते डाउनलोड
काफी टाइम से TikTok अमेरिका में टेम्पररी रूप से उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जिन यूजर्स ने इसे पहले से डाउनलोड कर रखा था, वे अब भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन एप्पल और गूगल के ऐप स्टोर पर यह उपलब्ध नहीं है, जिससे नए यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। टिकटॉक को डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद अभी कुछ राहत तो मिली है लेकिन अभी तक ऐप की ऐप स्टोर पर वापसी नहीं हुई है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐप पर बैन को 75 दिनों के लिए टालने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
ये भी पढ़ें : Samsung करने वाला है बड़ा धमाका… एक दो नहीं आ रहे हैं 4 सस्ते 5G फोन, देखें कैसे होंगे फीचर्स
eBay पर टिकटॉक वाले डिवाइस की भारी डिमांड
eBay पर TikTok प्रीलोडेड स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग काफी तेजी से बढ़ रही है। इन प्रीलोडेड टिकटॉक वाले फोन की कीमतें $510 से लेकर $25,000 तक रखी गई है। जबकि एक रिपोर्ट के अनुसार, एक फोन तो $50,000 यानी लगभग 41 लाख रुपये से ज्यादा के प्राइस में बेचा गया था, जबकि एक सेलर ने iPhone 14 Plus को $10,000 में लिस्ट किया। हालांकि कई महंगे में लिस्ट किए गए डिवाइस बार-बार रीस्टॉक किए जा रहे हैं।
TikTok के साथ मिलेंगे ये ऐप्स
इतना ही नहीं कुछ सेलर्स तो टिकटॉक के साथ साथ ByteDance के अन्य ऐप्स के साथ भी फोन को बेच रहे हैं। इन फोन्स में CapCut वीडियो एडिटिंग ऐप और Lemon8 फोटो शेयरिंग ऐप भी मिल रहा है। eBay पर टिकटॉक फोन सर्च करने पर 24 हजार से ज्यादा अलग अलग फोन की लिस्टिंग देखने को मिल रही हैं। इनमें से कुछ की शुरुआती कीमत तो $400 तक जाती है, जबकि सबसे महंगे फोन का प्राइस $4,970,400 तक जाता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
15 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines