हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

TikTok ने लॉन्च किया Search Engine, क्या गूगल को मिलेगी टक्कर?

विज्ञापन

ByteDance Wukong Search Engine: टिकटोक (TikTok) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बना रखी है। भारत में भले ही इसे बैन कर रखा है लेकिन अन्य देशों में इस ऐप ने भौकाल मचा रखा है। वहीं, अब इस कंपनी के ओनर ByteDance ने गूगल सर्च (Google Search) की तरह अपना सर्च इंजन (ByteDance Search Engine) भी लॉन्च कर दिया है।

अभी पढ़ें – Samsung Galaxy S23 Ultra को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! सामने आया डिजाइन

चोरी-चुपके लॉन्च किया सर्च इंजन ऐप

कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यूजर्स को इस पर कोई एड शो नहीं होगा। Beijing Infinite Dimension Technology द्वारा Wukong सर्च इंजन को चुपके से लॉन्च किया है। इस ऐप के बारे में किसी कोई भी कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

क्या गूगल सर्च को मिलेगी टक्कर?

ByteDance के सर्च इंजन से क्या गूगल सर्च इंजन को टक्कर मिलेगी? बता दें कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि कंपनी ने Wukong सर्च इंजन को उस साइबर स्पेस में लॉन्च किया है। यहां पर गूगल सालों से मौजूद ही नहीं है।

ByteDance का Baidu से होगा मुकाबला

ByteDance का सीधा मुकाबला Baidu से होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कंपनी पहले से चीन में है और चीनी मार्केट में इसका दबदबा भी है। जहां Wukong सर्च इंजन को एड फ्री और क्वालिटी इन्फॉर्मेंशन के वादे के साथ पेश किया गया है। वहीं, Baidu काफी समय से सर्च रिजल्ट में पेड लिस्टिंग के कारण विवादों में बना हुआ है।

अभी पढ़ें – 5G in India: इस तारीख से शुरू होगी 5G सर्विस, IT मंत्री ने दिया इशारा

How to Download Wukong Search Engine App?

अगर आप चीन में रहते हैं तो Wukong सर्च इंजन ऐप आपके लिए उपलब्ध है। दरअसल, इस ऐप को चीन में ऐप्पल ऐप्स स्टोर और अलग-अलग चीनी ऐप्स स्टोर्स के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें