Thread New Features : मेटा ने हाल ही में ट्विटर को टक्कर देने के लिए टेक्स्ट-बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफार्म Thread को पेश किया था। इन दिनों ये एप काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से बहुत से यूजर्स प्लेटफार्म पर एडिट बटन की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद आखिरकार अब कंपनी जल्द ही प्लेटफार्म पर एडिट बटन को जोड़ सकती है। कंपनी इसे रोल आउट करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सुविधा के जुड़ने से, यूजर्स पांच मिनट के अंदर जितनी बार चाहें पोस्ट को एडिट कर पाएंगे।
फ्री में कर सकेंगे यूज
बता दें कि कुछ समय पहले एक्स पर भी एडिट बटन को पेश किया गया था। काफी लंबे समय से यूजर्स एक्स पर भी एडिट बटन की मांग कर रहे थे। जिसके बाद इसे रोल आउट कर दिया गया। हालांकि थ्रेड के मुकाबले X का ये फीचर केवल ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स ही यूज कर सकते हैं। जबकि मेटा इस फीचर को फ्री में पेश करने का प्लान बना रहा है।
ये भी पढ़ें : OnePlus Open का करें इंतजार या खरीद लें Galaxy Z Fold 5
एडिट मैसेज पर नहीं दिख रहा कोई टैग!
टेस्टिंग के दौरान ऐसा भी देखा जा रहा है कि थ्रेड पर एडिट ऑप्शन का यूज करने पर कोई भी एडिट मैसेज शो नहीं हो रहा है। वहीं X पर एडिट हिस्ट्री दिखाई देती है जिससे ये समझना आसान हो जाता है कि क्या किसी जानकारी को एडिट किया गया है या नहीं। कहा जा रहा है कि इससे प्लेटफार्म का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोई यूजर अगर कुछ ऐसा पोस्ट करता है जो बहुत अधिक ध्यान आकर्षित करे और बाद में उसे पूरी तरह एडिट कर दे। यह जानना फिर मुश्किल हो जाएगा कि रियल पोस्ट क्या था।
साथ ही लॉन्च होगा ये फीचर
एडिट फीचर के अलावा, थ्रेड पोस्ट करने का एक नया तरीका भी लॉन्च कर रहा है जिसे वॉयस थ्रेड कहा जा रहा है। यह सुविधा यूजर्स को प्लेटफार्म पर वॉइस मैसेज को नए पोस्ट या उत्तर के रूप में रिकॉर्ड करने और शेयर करने की सुविधा देगी। जो यूजर्स टेक्स्ट की जगह वॉइस नोट शेयर करना पसंद करते हैं उन्हें ये फीचर काफी पसंद आएगा। वॉयस थ्रेड का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को बस माइक्रोफ़ोन आइकन पर टैप करना होगा और रिकॉर्डिंग शुरू करनी होगी। ऑडियो क्लिप का एक कैप्शन खुद जेनरेट हो जाएगा, जिसे यूजर्स जरूरत पड़ने पर एडिट भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
11 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
12 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
15 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
16 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
18 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines