Third Party Apps in iPhone: 2008 में, जब से एप्पल ने ऐप स्टोर पेश किया है, तब से iPhone पर यह ऐप इंस्टॉल करने का एकमात्र तरीका है। जहां एंड्रॉइड में आप ऐप्स को सीधे या थर्ड पार्टी ऐप स्टोर के जरिए इंस्टॉल कर सकते हैं, लेकिन आईफोन में अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती। हालांकि Google भी थर्ड पार्टी एप स्टोर का लगातार विरोध करता आया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है जल्द ही iPhone के इतिहास में भी कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ है।
https://www.youtube.com/shorts/bamf8gwRRks
Apple जल्द कर सकता है बड़ी घोषणा
यूरोप में डिजिटल मार्केट एक्ट के जवाब में Apple जल्द ही बड़ी घोषणा कर सकता है। जिसमें कहा जा रहा है कि इसके बाद आप अपने आईफोन में थर्ड-पार्टी स्टोर्स के जरिए भी एप इनस्टॉल कर सकेंगे। अगर Apple यह कदम उठाता है, तो iPhone यूजर्स को भी ऐप्स को साइडलोड करने की अनुमति मिल जाएगी। अब तक, यदि वे ऐप्स को साइड लोड करना चाहते हैं, तो उनके लिए एकमात्र ऑप्शन फोन को जेलब्रेक करना है।
Jailbreak क्या होता है?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आईफोन या एप्पल के डिवाइस में Administrative राइट्स पाने और कहीं से भी ऐप इंस्टॉल और डिलीट करने की क्षमता को प्राप्त करना जेलब्रेक कहलाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में Apple द्वारा iOS में कई फीचर्स को ऐड किया गया है जिसके बाद से iPhone को जेलब्रेक करने की जरूरत कम ही महसूस होती है।
https://youtu.be/vU9eQgtXDy0?si=7Gfv54ThEUt0QC1N
दूसरी बार होगा बड़ा बदलाव!
Apple द्वारा यूरोप में थर्ड पार्टी एप स्टोर को परमिशन देने की खबर हाल ही में सामने आई है। अगर एप्पल वास्तव में यूरोपीय संघ में आईफोन पर थर्ड पार्टी एप स्टोर की परमिशन देने के लिए कदम उठाता है, तो यूरोपीय नियामकों के आग्रह के बाद यह एप्पल की ओर से दूसरा महत्वपूर्ण कदम होगा। हाल ही में, कंपनी ने iPhone से लाइटिंग कनेक्टर को हटा कर USB-C को पेश किया है। जिसके बाद से आईफोन यूजर्स काफी खुश हैं। हालांकि कंपनी को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines