Apps to sell Old and Damaged Phone: समय के साथ हमारे फोन और अन्य डिवाइस खराब हो जाते हैं, किसी में बैटरी की समस्या हो जाती है तो किसी की स्क्रीन खराब हो जाती है। ऐसे में आप अपने डिवाइस को या तो कचरे में फेंक देते हैं या फिर घर में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की तरह इकट्ठा करके रख लेते हैं। अगर आप इसे कचरे में डाल देते हैं तो ये पार्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। वहीं अगर घर में रखते हैं तो वे फालतू जगह लेते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक खास उपाय लाए हैं।
आप इन पुराने, टूटे-फूटे और बंद पड़े डिवाइस को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपकी मदद कुछ प्लेटफॉर्म कर सकते हैं। इस लिस्ट में Instacash, रिसाइकिल डिवाइस और कैशीफाई जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।
Instacash
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Instacash का है, जो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर आप अपने पुराने डिवाइस लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैब को बेच सकते हैं। इसमें आपको आईफोन, सैमसंग और अन्य डिवाइस को बेचने का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि आप इस प्लेटफॉर्म पर अपनी स्मार्टवॉच भी बेच सकते हैं। यहां आपको अपने डिवाइस को सेलेक्ट करना होगा और अब इसके स्टोरेज के साथ उसकी कंडीशन को सेलेक्ट करना होगा। प्लेटफॉर्म कंडिशन की हिसाब से आपको कुछ ऑप्शन देगा, जिस पर आप अपने डिवाइस को बेच सकते हैं।
broken Phone
Cashify
ये प्लेटफॉर्म आपके फोन को बेचने का बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि ये आपके फोन को खरीदने के साथ ई-वेस्ट को भी मैनेज करता है। ये आपके खराब डिवाइस के रिसाइकिल करता है। अगर आप अपने फोन को बेचना चाहते हैं तोआपको अपने डिवाइस के बारे में बताना होगा। आप अपने डिवाइस की कंडीशन, उसकी समस्या और बाकी सारी डिटेल डालनी होंगी। अब आपकी डिवाइस की कंडीशन और स्टोरेज के हिसाब आपको एक सही कीमत ऑफर की जाएंगी, जिसे आप बेच सकते हैं।
broken Phone
RecycleDevice
इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने पुराने फोन को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म फोन. लैपटॉप या टैबलेट ऑप्शन में एक को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप अपने डिवाइस के मॉडल और स्टोरेज ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। अब कंपनी आपको आपके डिवाइस के हिसाब से सही कीमत दिखाएगा, जिसे आप बेच सकते हैं।
इन डिवाइस का क्या होता है?
आपके इन डिवाइस को खरीदने के बाद डिवाइस के वर्किंग कंडीशन या अच्छे कंपोनेंट को नए स्मार्टफोन और डिवाइस को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इससे ई-वेस्ट कम होता है।
यह भी पढ़ें – Jio, Airtel और Vi के ये हैं सस्ते धांसू प्लान, एक तो पड़ेगा 160 रुपये महीना
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines