Tesla New Humanoid Robot Optimus Gen 2 Elon unveils: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेस एक्स सहित कई कंपनियों के मालिक एलन मस्क अब रोबोट्स की दुनिया में भी दबदबा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी साल मार्च में एलन मस्क ने ‘ऑप्टिमस जेन 1’ ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किया था। अब मस्क ने ‘ऑप्टिमस जेन 2’ रोबोट का उद्घान किया है। उन्होंने इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें रोबोट इंसानों की तरह काम करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इस बात के चर्चे होने लगे की मस्क रोबोट निर्माण में भी अपना दबदबा बना लेंगे।
एलन मस्क ने जिस रोबोट का उद्घाटन किया है, उसका नाम ‘ऑप्टिमस जेन 2’ है और यह बहुत ही एडवांस है। इसमें इंसानों की तरह काम करने की क्षमता है। साथ ही वह अंडों को भी उबाल सकता है। इतना ही नहीं वह इंसानों की तरह डांस करने में भी सक्षम है।
30% ज्यादा स्पीड से चलने की झमता
इस वीडियो की शुरुआत में ‘ऑप्टिमस जेन 2’ रोबोट को देखा जा सकता है। सबसे पहले वह इंसानों की तरह अपने हाथों को देखता है। साथ ही अपनी उंगलियों को चलाता है, इस रोबोट के हाव-भाव इंसानों से मिलते-जुलते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी गर्दन को भी दाएं-बाएं मूव करता है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि वह कितना एडवांस है। इसके बाद रोबोट चलकर अपनी और खासियतों को दिखाता है, बताया जा रहा है कि इस रोबोट की ‘ऑप्टिमस जेन 1’ से 30% ज्यादा स्पीड से चलने की झमता है और इसके पैरे में सेंसर लगे हैं। बता दें कि इस रोबोट का ‘ऑप्टिमस जेन 1’ की तुलना में 10 किलो वजन कम है।
मजेदार डांस करके दिखाया
इसके साथ ही वीडियो में बताया जाता है कि वह अपने आप को पूरी तरह संतुलित करने में सक्षम है, जो आप वीडियो में देख सकते हैं। इसके साथ ही वह अंडों को उबालता है और मजेदार डांस भी करता है। टेस्ला ने दावा किया कि ह्यूमनॉइड ने अन्य तकनीकी सुधारों के अलावा टॉर्क सेंसिंग, आर्टिकुलेटेड टो सेक्शन और बेहतर मानव पैरों के सेंसर में सुधार किया है।
टेस्ला ने लिखा कि हम अपनी कुछ सबसे कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियों को हल करने के लिए गहन शिक्षण, कंप्यूटर विजन, मोशन प्लानिंग, नियंत्रण, मैकेनिकल और सामान्य सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को काम पर रख रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने विनिर्माण कार्यों में रोबोट का उपयोग शुरू करने की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें: iPhone चोरी होने पर भी Data नहीं होगा लीक, Apple ला रहा एक और गजब का फीचर!
ये भी पढ़ें: Smartphone ही नहीं, Smartwatch भी हो सकती है Hack! बचाव के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
59 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines