Telegram Update: अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और टेलिग्राम ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। हाल ही में पता चला है कि टेलीग्राम के एंड्रॉयड वर्जन में एक बड़ा Safety Drawback था। इस ड्रॉबैक का फायदा उठाकर हैकर्स वीडियो फाइल्स की तरह दिखने वाले खतरनाक मैलवेयर आपको भेज सकते थे।
इस ड्रॉबैक को “EvilVideo” नाम दिया गया था। इस खामी के जरिए हैकर्स खास तरह से बनाई गई एपीके (APK) फाइल्स को वीडियो फाइल की तरह दिखा सकते थे। टेलीग्राम के डिफॉल्ट सेटिंग्स में, ये फाइल्स चैट खोलते ही अपने आप डाउनलोड हो जाती थीं। अगर आपने ऑटो-डाउनलोड बंद कर रखा था, तब भी सिर्फ एक बार वीडियो को टैप करने से फाइल डाउनलोड हो जाती थी।
यह भी पढ़े:Google Play Store में सफाई अभियान! बेकार की परमिशन मांगने वाले ऐप्स को हटाने की तैयारी
इसका मतलब है कि अगर आपने गलती से ऐसी फाइल को खोल लिया होता, तो आपका फोन बुरी तरह Affected हो सकता था। ये मैलवेयर आपकी प्राइवेट जानकारी चुरा सकता था, या फिर आपके फोन को अपने कंट्रोल में भी ले सकता था।
लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है। टेलीग्राम को इस ड्रॉबैक के बारे में जून में ही पता चल गया था और उन्होंने जुलाई में एक अपडेट जारी कर इसे ठीक कर दिया है। अगर आपने अभी तक टेलीग्राम को अपडेट नहीं किया है, तो जल्दी से अपडेट कर लीजिए।
यह भी पढ़े:भारतीय दुकानों में अब विदेशी करें UPI से पेमेंट, NPCI का धमाका! One World UPI किया लॉन्च
टेलीग्राम पर सुरक्षित रहने के लिए ये कुछ और टिप्स:
- सिर्फ उन्हीं लोगों से फाइल्स रिसीव करें जिन्हें आप जानते हैं।
- किसी भी अनजान लिंक या फाइल को खोलने से पहले सोचें।
- टेलीग्राम को हमेशा अपडेट रखें।
- अगर आपको लगता है कि आपका फोन किसी मैलवेयर की चपेट में आ गया है, तो किसी अच्छे एंटी-वायरस से अपना फोन स्कैन कर लें। थोड़ी सी सावधानी से आप टेलीग्राम पर सुरक्षित रह सकते हैं और मजेदार चैट्स का आनंद ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
19 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
22 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines