---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

WhatsApp को टक्कर देने आया Telegram का नया सुपर अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स

टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार नया अपडेट जारी किया है, जो व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर देने वाला है। इस अपडेट में कई मजेदार और काम के फीचर्स शामिल हैं, जो चैटिंग और मीडिया शेयरिंग को और भी आसान, मजेदार और पावरफुल बना देते हैं।

---विज्ञापन---

अब व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए टेलीग्राम ने जबरदस्त तैयारी कर ली है। चैटिंग ऐप्स की दुनिया में हमेशा नए-नए फीचर्स लाने वाला टेलीग्राम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार टेलीग्राम ने ऐसा जबरदस्त अपडेट जारी किया है, जिससे इसका इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा आसान, मजेदार और पावरफुल हो गया है। अब यूजर्स चैनल्स को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं, वॉयस मैसेज को एडिट कर सकते हैं और हाई क्वालिटी फोटो शेयर कर सकते हैं। अगर आप भी टेलीग्राम यूज करते हैं, तो ये अपडेट आपके लिए बहुत काम का है आइए जानते हैं इसमें क्या है खास।

चैनल्स को डायरेक्ट मैसेज भेजने की सुविधा

टेलीग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसमें कई जबरदस्त फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अब चैनल्स को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं और चैनल के ओनर या एडमिन से प्राइवेट चैट भी कर सकते हैं। इस खास सुविधा से चैनल चलाने वाले लोग अपने सब्सक्राइबर्स से सीधे बात कर सकते हैं, वह भी बिना अपनी पर्सनल जानकारी बताए। इतना ही नहीं कंटेंट क्रिएटर्स चाहें तो इस डायरेक्ट मैसेज सुविधा के लिए शुल्क भी तय कर सकते हैं। यह मैसेज अलग इंटरफेस में दिखाई देंगे, जिससे यह निजी चैट्स से अलग दिखेंगे।

---विज्ञापन---

ग्रुप टॉपिक्स के लिए नया लेआउट

ग्रुप्स में टॉपिक नेविगेशन को भी आसान और तेज बना दिया गया है। अब यूजर्स ग्रुप सेटिंग्स में जाकर ‘टॉपिक’ फीचर को नया लेआउट दे सकते हैं। इसमें दो ऑप्शन मिलते हैं एक छोटा नेविगेशन बार जो चैट के ऊपर दिखता है और दूसरा बड़ा साइड बार जो स्क्रीन के किनारे होता है। इससे यूजर्स एक चैट से दूसरी चैट में आसानी से आ-जा सकते हैं और टॉपिक्स के बीच जल्दी से स्विच कर सकते हैं। यह सुविधा बड़े ग्रुप्स और अलग-अलग विषयों में बातचीत करने वाले यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगी।

---विज्ञापन---

वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग और एडिटिंग में सुधार

वॉयस मैसेज भेजने में भी अब नया सुधार किया गया है। अब जब आप वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करते हैं और उसे लॉक करते हैं, तो उसे भेजने से पहले उसकी शुरुआत और अंत को ट्रिम यानी काट सकते हैं। इसके अलावा आप वॉयस मैसेज के बीच में रुककर दोबारा रिकॉर्डिंग भी शुरू कर सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा फीचर है जो अपनी बात को ज्यादा साफ और बेहतर ढंग से रिकॉर्ड करना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

हाई डेफिनिशन फोटो और पोल फीचर में नया बदलाव

टेलीग्राम में अब फोटो भेजने के लिए ‘हाई डेफिनिशन’ ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इस ऑप्शन से भेजी गई फोटो पहले से चार गुना ज्यादा पिक्सल में होती है, लेकिन उसका साइज 0.5MB से कम रहता है। इससे तस्वीरें शानदार क्वालिटी में भेजी जा सकती हैं, बिना ज्यादा डेटा खर्च किए। iPhone यूजर्स अब किसी भी ऐप से फोटो या वीडियो को सीधे टेलीग्राम स्टोरी में भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा पोल फीचर में अब 12 ऑप्शन तक जोड़ने की सुविधा दी गई है और इन्हें ‘Saved Messages’ में भी सेव किया जा सकता है ताकि बाद में देखा जा सके। टेलीग्राम का यह नया अपडेट यूजर्स के लिए चैटिंग, मीडिया शेयरिंग और ग्रुप चैटिंग को और ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देता है। खासतौर पर चैनल डायरेक्ट मैसेजिंग और वॉयस मैसेज ट्रिमिंग जैसी सुविधाएं टेलीग्राम को दूसरे मैसेजिंग ऐप्स से अलग बनाती हैं।

First published on: Jun 04, 2025 11:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola