Telegram Scams: पिछले कुछ वक्त से ऑनलाइन स्कैम के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। टेलीग्राम जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स पर तो ये स्कैम काफी ज्यादा चल रहे हैं। सबसे पहले तो विज्ञापनों के जरिए यूजर्स को ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिया जाता है जिसे देखकर यूजर्स ऐसे फर्जी ग्रुप्स के साथ जुड़ जाते हैं। हाल ही में 32 वर्षीय एक शख्स ने कभी नहीं सोचा था कि आसानी से पैसे कमाने की चाहत में उसे 85 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा। पहले उसे एक टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया, जहां एक मेंबर ने दावा किया कि वह ग्रुप में दिए गए टास्क को पूरा करके पैसे कमा सकता है।
शुरुआत में उसे Amazon प्रोडक्ट लिंक मिले और Review के स्क्रीनशॉट सबमिट करने के बाद उसके बैंक खाते में पैसे भेजे गए। इन छोटी-छोटी कमाई से खुश होकर, वह दूसरे ग्रुप्स में शामिल हो गया, जहां उसे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पैसे भेजने का निर्देश दिया गया। कुछ समय के लिए यह प्लान प्रॉफिटेबल लगा- 3,000 रुपये भेजने पर उसे 3,900 रुपये मिले। लेकिन बाद में जब शख्स ने ज्यादा पैसे भेजे तो उसे भुगतान मिलना बंद हो गया, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। इन इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स पर इसी तरह के 5 बड़े स्कैम चल रहे हैं। चलिए इनके बारे में जानें…
टेलीग्राम पर चल रहे हैं ये 5 बड़े स्कैम
टास्क स्कैम
स्कैमर्स घर से काम करने की नौकरी ऑफर करते हुए WhatsApp मैसेज भेजते हैं, जैसे कि YouTube चैनल की मेम्बरशिप लेना या Review लिखना, इसमें हर काम के 50 रुपये दिए जाते हैं। शुरुआती 150 रुपये कमाने के बाद लोगों को हाई पेमेंट वाले टास्क के लिए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा जाता है। आखिरकार, उन्हें इन कामों के लिए 1,000 रुपये देने के लिए कहा जाता है, फिर बाद में उन्हें नकली प्रॉफिट दिखाया जाता है।
क्रिप्टोकरेंसी और ट्रेडिंग स्कैम
धोकेबाज इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में नकली कंपनी के नाम और जाली डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करते हैं। पीड़ितों को नकली ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है जो हेरफेर किए गए प्रॉफिट दिखाते हैं। ज्यादा निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होकर, यूजर्स एन्ड में सब कुछ खो देते हैं।
फिशिंग स्कैम
इस स्कैम में पहले यूजर को मालिसियस लिंक भेजा जाता है, जिसमें कहा जाता है कि “क्या आप इस वीडियो में हैं?” इस पर क्लिक करने से उनका टेलीग्राम अकाउंट हैक हो जाता है, जिससे स्कैम और फैल जाता है। यही नहीं कई बार तो स्कैमर्स प्राइवेट कंटेंट लीक करने का दावा करते हैं और फिरौती की मांग करते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Gadgets Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स की फिर धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें डील्स
फेक जॉब लिस्टिंग
घोटालेबाज आपको पर्सनल इनफार्मेशन शेयर करने के लिए गुमराह करने के लिए टेलीग्राम पर फर्जी नौकरी लिस्टिंग और ऑफर पोस्ट करते हैं।
Romance Scam
अगर टेलीग्राम पर आपसे मिलने वाला कोई शख्स पैसे या गिफ्ट मांगता है, तो हो सकता है कि आप रोमांस स्कैम में फंस सकते हैं। ये घोटालेबाज आपका भरोसा जीत लेते हैं और फिर आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांगने लगते हैं।
जाने लें स्कैम से बचने के 3 तरीके
ध्यान से इन्वेस्ट करें: किसी भी इन्वेस्टमेंट स्कीम में जोड़ने से पहले उसकी जांच करें। ज्यादा रिटर्न के लालच में न आएं। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट और रिव्यू चेक करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें: “क्या आप इस वीडियो में हैं?” जैसे लिंक स्कैम का हिस्सा हो सकते हैं। अगर कोई अनजान शख्स लिंक भेजे तो उसे न ओपन करें और तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।
नौकरी और टास्क स्कैम से बचें: कोई भी जॉब ऑफर जो पहले पैसे की डिमांड करता है, वह फेक हो सकता है। अगर कोई टेलीग्राम पर टास्क देकर पैसे कमाने की बात करता है, तो सावधान हो जाएं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
18 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
20 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines