Telegram Latest Feature: टेलीग्राम ने इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेफॉर्म को टक्कर देने के लिए नए फीचर का ऐलान किया है। पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने जुलाई में प्रीमियम यूजर्स के लिए स्टोरीज फीचर को पेश किया था, जो अगले महीने यानी अगस्त से सभी यूजर्स लिए उपलब्ध हो गया था। अब, टेलीग्राम ने अपने नए अपडेट में स्टोरी में म्यूजिक और कमेंट स्किटर जोड़ने की सुविधा प्रदान की है।
इंस्टाग्राम को टक्कर देगा Telegram का नया फीचर
आपको बता दें कि, स्टोरी में म्यूजिक और कमेंट स्टिकर जोड़ने की सुविधा इंस्टाग्राम में मिलता है। इसके साथ ही फेसबुक में भी स्टोरी में म्यूजिक ऐड करने का ऑप्शन मिलता है। अब, इंस्टाग्राम और फेसबुक को टक्कर देने के लिए टेलीग्राम ने भी ये फीचर पेश किया है। इस नए अपडेट के बाद टेलीग्राम यूजर्स स्टोरी पर म्यूजिक और कमेंट स्टिकर को जोड़ सकते हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह करता है काम
टेलीग्राम की ये लेटेस्ट फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह ही काम करता है। लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स को 6, 12, 24 या 48 घंटों तक स्टोरीज डालने की सुविधा मिलती है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने यह फीचर फिलहाल टेलीग्राम प्रीमियम के सबस्क्राइबर के लिए पेश किया है। इस फीचर की मदद से टेलीग्राम प्रीमियम प्रति यूजर्स को एक बूस्ट प्रदान करेगा जो किसी भी चैनल को दिया जा सकता है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स टेलीग्राम स्टोरी में अधिकतम 5 कमेंट्स स्टिकर जोड़ सकते हैं। अन्य यूजर्स को प्रति स्टोरी केवल एक कमेंट स्टिकर की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ेंः Open AI ने ChatGPT के लिए जारी किया नया अपडेट, अब आपकी आवाज का भी देगा जवाब
ये फीचर भी है बड़े काम का
टेलीग्राम अपने यूजर्स को पहले ही कई अन्य दमादार फीचर्स उपलब्ध कराता है। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के समान यूजर्स टेलीग्राम पर भी व्यू-वन्स मोड के साथ इमेज सेंड कर सकते हैं। यूजर्स व्यू-वन्स सेटिंग या 30-सेकंड डिस्प्ले मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। व्यू-वन्स मोड ओपन होने के बाद मीडिया फाइल स्थायी रूप से डिलीट हो जाता है और इसे अन्य यूजर्स डाउनलोड या स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
20 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines