Telegram इस्तेमाल करने वालों को आने वाले टाइम में एक बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है. Telegram के फाउंडर और CEO पावेल डूरोव ने ऐलान करते हुए कहा कि टेलीग्राम यूजर को फ्री वेबसाइट मिल सकती है. फाउंडर के मुताबिक कंपनी .gram डोमेन के लिए अप्लाई कर चुकी है. अगर यह आवेदन मंजूर होता है तो टेलीग्राम यूजर्स को अपने यूजरनेम का एक वेब एड्रेस (URL) मिल सकता है. यानी अगर आपका टेलीग्राम यूजरनेम @pranjal है तो, फ्यूचर में pranjal.gram वेब एड्रेस बनाया जा सकता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि यह इस एड्रेस पर यूजर अपनी वेबसाइट भी बना सकेंगे.
समझते हैं क्या है .gram डोमेन?
जब हम किसी वेबसाइट का पता देखते हैं, जैसे google.com या News24online.com, तो आखिरी हिस्सा .com या .in होता है. इसे टॉप लेवल डोमेन यानी TLD कहा जाता है. इसकी तरह .gram भी एक नया टॉप-लेवल डोमेन हो सकता है. हालांकि ये अभी टेलीग्राम को मिला नहीं है. कंपनी ने इसके लिए अभी बस अप्लाई किया है.
यूजरनेम से बन सकता है वेबसाइट एड्रेस
अगर टेलीग्राम को .gram डोमेन की मंजूरी मिल जाती है तो यूजर्स अपने टेलीग्राम यूजरनेम के आधार पर अपना वेब एड्रेस यानी URL बना सकेंगे. उदाहरण से समझते तों किसी क्रिएटर का Telegram यूजरनेम @abc है तो फ्यूचर में उसके लिए abc.gram जैसा एड्रेस बनाया जा सकता है. इस वेबसाइट पर वह अपना कंटेंट, अपने बारे में जानकारी या दूसरी चीजें दिखा सकेगा.
करीब एक अरब यूजर्स को फायदा
CEO पावेल डूरोव के मुताबिक, .gram मिलने के बाद एक अरब यूजर्स अपने नाम से सेकेंड लेवल डोमेन बना सकेंगे. आसान भाषा में कहें तो टेलीग्रम यूजरनेम और इंटरनेट पर आपकी पहचान के बीच की दूरी कम हो जाएगी. यानी जिस नाम से लोग आपको Telegram पर जानते हैं, उसी नाम से आपकी वेबसाइट भी हो सकती है.
ये भी पढे़ं- iPhone यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, Apple ने जारी किया iOS 26.6.1, जानें क्या बदला
AI से एक प्रॉम्प्ट में बनेगी वेबसाइट
इस प्लान की सबसे खास बात वेबसाइट बनाने का तरीका है. आज AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट देकर वेबसाइट तैयार की जा सकती है, लेकिन उसके बाद डोमेन और होस्टिंग के लिए पैसे देने पड़ते हैं. लेकिन टेलीग्राम की प्लानिंग इससे अलग है. कंपनी के मुताबिक यूजर्स को वेबसाइट बनाने के लिए पैसे नहीं देने होंगे और AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट में वेबसाइट तैयार की जा सकेगी.
अभी शुरू नहीं हुई है सर्विस
इन सबके बीच ये समझना जरूरी है कि .Gram वेबसाइट की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है. कंपनी ने अभी सिर्फ इसके लिए आवेदन किया है. इसलिए फिलहाल Telegram यूजर्स को इस सुविधा के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
Telegram बढ़ा रहा दायरा
टेलीग्राम पिछले कुछ टाइम से खुद को सिर्फ मैसेजिंग ऐप पर सीमित नहीं रख रहा है. कंपनी ने ब्राउजर और Mini App Store जैसी सुविधाएं भी पेश की हैं. टेलीग्रामम के ब्राइजर में सामान्य वेबसाइट्स के साथ TON पर बनी वेबसाइटों को देखने की सुविधा भी दी गई है. ऐसे में .gram डोमेन की प्लानिंग टेलीग्राम को एक मैसेजिंग ऐप से आगे एक बड़े प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित करने की कोशिश का हिस्सा माना जा सकता है.
ये भी पढे़ं- बच्चों के लिए बदल गया ChatGPT! लॉन्च हुआ नया मोड, टीनएजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स और सेफ्टी
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
18 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
20 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines