Telegram यूजर्स को मिल सकती है फ्री वेबसाइट, Username से बनेगा एड्रेस, CEO का ऐलान, यहां जाने पूरी डिटेल

टेलीग्राम यूजर्स को आने वाले समय में अपनी वेबसाइट के लिए अलग से डोमेन और होस्टिंग पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. कंपनी CEO ने .gram डोमेन के लिए आवेदन करने की जानकारी दी है. इसको मंजूरी मिलने पर Telegram यूजरनेम से जुड़ा वेब एड्रेस और AI की मदद से फ्री वेबसाइट बनाने की सुविधा मिल सकती है.

Telegram free website

Telegram CEO पावेल डूरोव ने ऐलान करते हुए कहा कि टेलीग्राम यूजर को फ्री वेबसाइट मिल सकती है. (Image Generated byAI )

Telegram इस्तेमाल करने वालों को आने वाले टाइम में एक बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है. Telegram के फाउंडर और CEO पावेल डूरोव ने ऐलान करते हुए कहा कि टेलीग्राम यूजर को फ्री वेबसाइट मिल सकती है. फाउंडर के मुताबिक कंपनी .gram डोमेन के लिए अप्लाई कर चुकी है. अगर यह आवेदन मंजूर होता है तो टेलीग्राम यूजर्स को अपने यूजरनेम का एक वेब एड्रेस (URL) मिल सकता है. यानी अगर आपका टेलीग्राम यूजरनेम @pranjal है तो, फ्यूचर में pranjal.gram वेब एड्रेस बनाया जा सकता है. इसकी सबसे खास बात ये है कि यह इस एड्रेस पर यूजर अपनी वेबसाइट भी बना सकेंगे. 

विज्ञापन

समझते हैं क्या है .gram डोमेन?

जब हम किसी वेबसाइट का पता देखते हैं, जैसे google.com या News24online.com, तो आखिरी हिस्सा .com या .in होता है. इसे टॉप लेवल डोमेन यानी TLD कहा जाता है. इसकी तरह .gram भी एक नया टॉप-लेवल डोमेन हो सकता है. हालांकि ये अभी टेलीग्राम को मिला नहीं है. कंपनी ने इसके लिए अभी बस अप्लाई किया है.

विज्ञापन

यूजरनेम से बन सकता है वेबसाइट एड्रेस

अगर टेलीग्राम को .gram डोमेन की मंजूरी मिल जाती है तो यूजर्स अपने टेलीग्राम यूजरनेम के आधार पर अपना वेब एड्रेस यानी URL बना सकेंगे. उदाहरण से समझते तों किसी क्रिएटर का Telegram यूजरनेम @abc है तो फ्यूचर में उसके लिए abc.gram जैसा एड्रेस बनाया जा सकता है. इस वेबसाइट पर वह अपना कंटेंट, अपने बारे में जानकारी या दूसरी चीजें दिखा सकेगा.

करीब एक अरब यूजर्स को फायदा

CEO पावेल डूरोव के मुताबिक, .gram मिलने के बाद एक अरब यूजर्स अपने नाम से सेकेंड लेवल डोमेन बना सकेंगे. आसान भाषा में कहें तो टेलीग्रम यूजरनेम और इंटरनेट पर आपकी पहचान के बीच की दूरी कम हो जाएगी. यानी जिस नाम से लोग आपको Telegram पर जानते हैं, उसी नाम से आपकी वेबसाइट भी हो सकती है.

विज्ञापन

AI से एक प्रॉम्प्ट में बनेगी वेबसाइट

इस प्लान की सबसे खास बात वेबसाइट बनाने का तरीका है. आज AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट देकर वेबसाइट तैयार की जा सकती है, लेकिन उसके बाद डोमेन और होस्टिंग के लिए पैसे देने पड़ते हैं. लेकिन टेलीग्राम की प्लानिंग इससे अलग है. कंपनी के मुताबिक यूजर्स को वेबसाइट बनाने के लिए पैसे नहीं देने होंगे और AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट में वेबसाइट तैयार की जा सकेगी.

विज्ञापन

अभी शुरू नहीं हुई है सर्विस

इन सबके बीच ये समझना जरूरी है कि .Gram वेबसाइट की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है. कंपनी ने अभी सिर्फ इसके लिए आवेदन किया है. इसलिए फिलहाल Telegram यूजर्स को इस सुविधा के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

Telegram बढ़ा रहा दायरा

टेलीग्राम पिछले कुछ टाइम से खुद को सिर्फ मैसेजिंग ऐप पर सीमित नहीं रख रहा है. कंपनी ने ब्राउजर और Mini App Store जैसी सुविधाएं भी पेश की हैं. टेलीग्रामम के ब्राइजर में सामान्य वेबसाइट्स के साथ TON पर बनी वेबसाइटों को देखने की सुविधा भी दी गई है. ऐसे में .gram डोमेन की प्लानिंग टेलीग्राम को एक मैसेजिंग ऐप से आगे एक बड़े प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित करने की कोशिश का हिस्सा माना जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ