Telegram Tips and Tricks: दुनियाभर में जिस तरह से व्हाट्सएप काफी प्रसिद्ध है, ठीक वैसे ही टेलीग्राम भी अब लोगों के बीच चर्चाओं में आ चुका है। ये भी एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल आजकल सबसे अधिक प्रमोशनल ऑफर और प्राइरेटेड मूवी के लिए किया जा रहा है। यहां पर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने के बाद शाम तक टेलीग्राम पर आ जाती है।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो टेलीग्राम का इस्तेमाल इस वजह से ही करते हैं या फिर बिना फोन नंबर के टेलीग्राम यूज करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप अपने फोन नंबर का इस्तेमाल किए बिना भी ऐप को लॉगिन कर सकते हैं। आइए बिना फोन नंबर के टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं।
ऐसे करें बिना मोबाइल नंबर के टेलीग्राम का इस्तेमाल
- सबसे पहले डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म फ्रैगमेंट (fragment) वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से ब्लॉकचेन बेस्ड अनॉनिमस (अनजान) नंबर को खरीदना होगा।
- इसके बाद टेलीग्राम ऐप को फोन में डाउनलोड करें।
- डाउनलोड करने के बाद गेट स्टार्टेड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर fragment साइट से खरीदा नंबर एंटर करें।
- इस नंबर को टेलीग्राम खुद वेरिफाई करके ओटीपी भी एंटर कर लेगा।
- इस तरह से आप बिना नंबर के टेलीग्राम का इस्तेमाल कर सकेंगे।
क्या है डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म फ्रैगमेंट?
डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म फ्रैगमेंट (fragment) का काम सिर्फ टेलीग्राम यूज करने के लिए यूजरनेम और मोबाइल नंबर बेचने का है। टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव द्वारा इस साइट को तैयार किया गया है। इसके जरिए आप टेलीग्राम को इस्तेमाल करने के लिए यूजरनेम और मोबाइल नंबर खरीद सकते हैं।
इन थर्ड पार्टी ऐप से भी ले सकेंगे अनजान नंबर
आप फ्रैगमेंट वेबसाइट के अलावा Google Voice, TextNow, Text Free और Burner जैसे थर्ड पार्टी ऐप से भी अनजान नंबर ले सकते हैं। इसके बाद Telegram अकाउंट को वेरिफाई करने के बाद यूज कर सकते हैं। हालांकि, इन ऐप्स से डाटा लीक हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी टेलीग्राम भी नहीं लेता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
11 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
15 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines