Telecom companies concern about Amazon-Microsoft : सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे तकनीकी दिग्गजों पर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि COAI एयरटेल, रिलायंस जिओ और आईडिया-वोडाफोन का प्रतिनिधित्व करता है। COAI का कहना है कि ग्राहकों को एंटरप्राइज मैसेज भेजने के लिए व्हाट्सएप और अन्य अनियमित(unregulated) प्लेटफार्मों पर लीगल टेलीकम्युनिकेशन तरीके को दरकिनार किया जा रहा है। टेलीकम्युनिकेशन सचिव को लिखे पत्र में COAI का तर्क है कि यह प्रक्रिया लाइसेंसिंग और सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करती है, जिसके परिणामस्वरूप सरकार और टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों को राजस्व का नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें- Go First विवाद में कूदा पैसेंजर, बोला- मुझे नुकसान हुआ, 5.7 करोड़ मुआवजा दीजिए
टेलीकॉम कंपनियों को रेवेन्यू का भारी नुकसान
जहां डोमेस्टिक एंटरप्राइज कम्युनिकेशन पर प्रति मैसेज 0.13 रुपये का शुल्क लगता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय एंटरप्राइज अलर्ट मैसेज भेजे जाने पर लगभग 4-4.5 रुपये का शुल्क लगता है। टेलीकॉम कंपनियों ने दावा किया है कि तकनीकी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय एंटरप्राइज कम्युनिकेशन शुल्क से बचने के लिए बिना लाइसेंस वाले तरीकों का उपयोग कर रही हैं।
COAI की चेतावनी
COAI ने यह भी चेतावनी दी है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है और 3,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का संभावित नुकसान हो सकता है। टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों द्वारा इंटरनेशनल मैसेज भेजने के लिए बिना लाइसेंस वाले रूट्स के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया है। बता दें कि कुछ समय पहले तक एसएमएस(SMS) के जरिए आने वाले अमेजन ऑर्डर डिलीवरी अपडेट, अब व्हाट्सएप पर आने लगे हैं। इसी तरह, ग्राहकों को कुछ अन्य एंटरप्राइज अपडेट भी हैं, जो अब एसएमएस के बजाय व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाते हैं।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
6 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines