Tecno Spark Go भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम और फीचर्स जबरदस्त!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Tecno Spark Go (2023) Launch Price India: क्या आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है? या आप कोई ऐसा फोन खरीदने की सोच रहे हैं जो कम कीमत में तगड़े फीचर्स के साथ आता हो? तो आप टेक्नो स्पार्क गो 2023 का चयन कर सकते हैं।
दरअसल, टेक्नो स्पार्क गो 2023 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी बिक्री भी शुरू कर दी गई है। 10 हजार रुपये से कम रेंज में ये स्मार्टफोन काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसमें अच्छा कैमरा, बैटरी और कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए टेक्नो स्पार्क गो 2023 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टेक्नो स्पार्क गो 2023 को सिंगल वैरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसका 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी रिटेल आउटलेट से भी खरीद सकते हैं।
टेक्नोस्पार्क गो 2023 में 6.5 इंच कe एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यs स्मार्टफोन MediaTek Helio A22 SoC पर काम करता है। इस फोन में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो टेक्नो Spark Go 2023 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा AI लेंस है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
बात करें आगामा स्मार्टफोन की तो जल्द भारत में बजट फ्रेंडली समेत प्रीमियम फोन की एंट्री होने वाली है। भारत में 1 फरवरी 2023 को सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज (Samsung Galaxy s23) लॉन्च होने वाला है। 4 फरवरी को इंफिनिक्स जीरो 5जी 2023 (Infinix Zero 5G 2023) और 7 फरवरी को वनप्लस 11 5जी (OnePlus 11 5G) लॉन्च होने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: