Tecno Spark Go 2023 Launch Date Price India: भारत में स्मार्टफोन निर्माता टेक्नो ने अपना फैंटम एक्स 2 सीरीज (Tecno Phantom X2 Series) लॉन्च करने के बाद एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। अपने एंट्री-लेवल सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कंपनी भारत में अगला स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 2023 (Tecno Spark Go 2023) पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में जानकारी सामने आ गई है।
टेक्नो स्पार्क गो 2023 की एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कीमत का खुलासा किया गया है। आइए टेक्नो स्पार्क गो 2023 की लीक जानकारी जानते हैं।
Tecno Spark Go 2023 Launch Date Price India
एक रिपोर्ट के अनुसार टेक्नो स्पार्क गो 2023 की कीमत 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 6,999 रुपये होगी। यह फोन की खास लॉन्च कीमत होगी। यह तीन रंग विकल्पों में आएगा, जो ब्लैक, पर्पल और ग्रीन दिखाई देते हैं। लॉन्च की बात करें तो अभी तक इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि फोन इसी महीने आधिकारिक तौर पर पेश हो सकता है।
उपलब्धता की बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो 2023 को अमेजन के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो सकता है।
Tecno Spark Go 2023 Specifications
टेक्नो स्पार्क गो 2023 के लाइव इमेज के मुताबिक डिवाइस में वाटर-ड्रॉप नॉच पैनल है। इसमें 6.55 इंच का एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। फोन के पीछे चौकोर आकार का कैमरा आइलैंड है जिसमें दो सेंसर दिए गए हैं। इसमें मुख्य लेंस 13MP AI कैमरा होगा और सेकेंडरी लेंस एक सहायक सेंसर होने की उम्मीद है। सेल्फी लेने के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा होगा।
और पढ़िए –Smartphone under 10K: स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील्स, 10000 से कम में खरीदने का मौका!
अन्य खासियत की बात करें तो ये फोन मीडियाटेक हेलियो A22 SoC द्वारा संचालित होगा, जो एक एंट्री-लेवल चिपसेट है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज हो सकता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 hr agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
19 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
21 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines